फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors of lohia institute saved the life of a youth

बिना चीरा लगाए ब्रेन की सर्जरी कर बचाई युवक की जान, सिर में था नसों का असामान्य गुच्छा

Wed, 19 Aug 2020 02:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Aug 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
doctors of lohia institute saved the life of a youth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लोहिया संस्थान के न्यूरो सर्जन ने युवक के सिर में मौजूद जन्मजात असामान्य नस से हो रहे रक्तस्राव को बंद कर उसे नई जिंदगी दी। यह सर्जरी बिना चीरा लगाए की गई है। अब युवक पूरी तरह से ठीक है। रक्तस्राव बंद करने के लिए स्क्विड (गोंद जैसे पदार्थ) का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ निवासी 19 साल के युवक के सिर में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। वहां से मरीज को रेफर कर दिया गया। लखनऊ के कई चिकित्सा संस्थानों में चक्कर काटने के बाद मरीज लोहिया संस्थान पहुंचा। यहां इमरजेंसी के जरिये उसे न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. कुलदीप यादव ने देखा।

विज्ञापन

 

सीटी स्कैन, एमआरआई हुई, लेकिन बीमारी का पता नहीं चल पाया। फिर डिजिटल सब्स्टैक्शन एंजियोग्राफी में सिर में दाहिने तरफ खून की नसों के बीच एक नसों का असामान्य जाल (गुच्छा) दिखा। इसे एवीएम कहते हैं। यह जन्मजात होता है और उम्र के साथ बढ़ता जाता है। करीब एक लाख में किसी एक में होता है। इसी गुच्छे में एक स्थान से रक्तस्राव हो रहा था, जो दूसरी नसों को प्रभावित कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे में बिना चीरा लगाए जांघ के रास्ते कैथेटर नस से गुच्छे तक पहुंचा गया। वहां स्क्विड (एक तरह की गोंद) डालकर रक्तस्राव रोका गया। अब युवक स्वस्थ है। निजी अस्पतालों में इस तरह की सर्जरी में करीब आठ से 10 लाख रुपया खर्च होता है, लेकिन लोहिया संस्थान में सर्जरी 2.40 लाख में हुई।

इस टीम ने किया इलाज 

सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. कुलदीप यादव के साथ विभागाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह, डॉ. मोहम्मद कैफ, डॉ. विपिन, डॉ. अरुण, डॉ. विपुल, डॉ. सतीश, डॉ. दिवाकर, एनेस्थीसिया से डॉ. सुजीत राय की टीम, ओटी टेक्नीशियन विपिन सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed