फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors give these advice for autism patient.

ऑटिज्म से पीड़ित है बच्चा तो ऐसे होगा इलाज

Mon, 02 Feb 2015 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
Doctors give these advice for autism patient.

ऑटिज्म पीड़ित बच्चों का नियमित इलाज कराया जाए तो उनकी जिंदगी संवारी जा सकती है। ऑटिज्म की बीमारी गर्भावस्था में हुए नुकसान से होती है। मां गर्भावस्था और जन्म के बाद शिशु का ख्याल रखें तो इस तरह की समस्या से बचा जा सकता है।

विज्ञापन


यूपी में प्रति हजार एक बच्चा ऑटिज्म से जूझ रहा है। ये जानकारी रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित कॉल्विन तालुकेदार कॉलेज में हनीमैनियन फोरम की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में हनीमैनियन एजुकेशन फोरम के डॉ. अमलेंदु त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑटिज्म से वे बच्चे पीड़ित होते हैं जिनको गर्भावस्था के दौरान कोई नुकसान होता है। जन्म के बाद यही बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। शिविर में कुल 400 से अधिक बच्चे जांच के लिए पहुंचे जिसमें 170 बच्चों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है ऑटिज्म के लक्षण

Doctors give these advice for autism patient.

इस शिविर में डॉक्टरों ने ऑटिज्म के लक्षणों के बारे में भी बताया। इस बीमारी की मुख्य लक्षण हैं एकाग्रता कम होना, एक ही काम बार-बार करते रहना, चोट लगने पर दर्द महसूस न होना, उम्र से लेकर लंबाई सब प्रभावित होती है।

शिविर का उद्घाटन राजा बहादुर मयंकेश्वर सरन सिंह ने किया। इस मौके पर सभी बच्चों की काउंसलिंग की गई और परिवारीजनों को उनका ख्याल रखने के तरीके बताए गए। शिविर में डॉ. पुनीत सिंह, डॉ. मनीष मिश्र, डॉ. नितिन और डॉ. अंकित समेत अन्य पैरामेडिकल स्टाफ का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed