{"_id":"5e2ec5ec8ebc3e8d411b2406","slug":"doctors-deployment-on-lucknow-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की लगी ड्यूटी, चीन से आने वाले यात्रियों पर खास नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की लगी ड्यूटी, चीन से आने वाले यात्रियों पर खास नजर
Mon, 27 Jan 2020 04:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Jan 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वॉयरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर डॉक्टर और स्टाफ की ड्यूटी तय कर दी है। इसके लिए जांच किट से लेकर मास्क समेत अन्य उपकरण मुहैया कराए गए हैं। सीएमओ का कहना है कि चीन से आने वाले यात्रियों को लेकर खास सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है। इससे शरीर के तापमान का पता चलेगा। डॉक्टर व स्टाफ की आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी तय की गई है।
विज्ञापन
विदेश से आने वाले यात्रियों की टीम हर स्तर से जांच करेगी। गौरतलब है कि अमौसी एयरपोर्ट के वरिष्ठ प्रबंधक प्रचालन नितिन कुमार कादियान ने सीएमओ को पत्र भेजकर परिसर में डॉक्टर व अन्य स्टाफ की तैनाती की मांग की थी।
विज्ञापन
दो अस्पतालों में बनाया आइसोलेशन वार्ड
सीएमओ ने बताया कि चीन से आने वाले संदिग्ध यात्रियों की जांच के बाद टीम उन्हें क्लीन चिट देगी। कोई भी यात्री इस वायरस से ग्रसित मिला तो उसके लिए दो नजदीकी अस्पतालों लोकबंधु व रानीलक्ष्मी बाई का चयन किया गया। यहां आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।