फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors denied to admit pregnant women

गर्भवती को डॉक्टरों ने भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी

Mon, 11 May 2015 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर Updated Mon, 11 May 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
Doctors denied to admit pregnant women

दर्द से कराह रही प्रसव पीड़िता को सीएचसी के डॉक्टर ने अकेले अस्पताल पहुंचने पर भर्ती करने से मना कर लौटा दिया। कुछ देर में ही पीड़ा बढ़ी तो वह सीएचसी के पास ही सड़क पर गिर गई।

विज्ञापन


कस्बे की महिलाओं ने किसी तरह सड़क पर प्रसव कराया। बाद में नागरिकों के विरोध पर जच्चा-बच्चा व नवजात को भर्ती किया गया। सीएमओ ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। मामला हरगांव सीएचसी का है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर निवासी मुन्नालाल मजदूर है। रविवार को वह ईंट-भट्ठे पर काम करने गया था। इसी बीच उसकी पत्नी गीता देवी (37) को प्रसव पीड़ा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गांव की आशा बहू से मदद मांगी तो उसने किराया न होने का हवाला देते हुए साथ चलने से मना कर दिया। महिला किसी तरह बस से हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई।

कस्बे की महिलाओं ने सड़क पर ही कराई डिलीवरी

Doctors denied to admit pregnant women

यहां पर मौजूद चिकित्सक ने उसे अकेले देख प्रसव कराने से मना कर लौटा दिया। दर्द से तड़प रही महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। पर स्वास्थ्य कर्मियों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद वह पैदल ही घर के लिए चल दी।

कस्बे में चीनी मिल के निकट पेट्रोल पंप के सामने असहनीय पीड़ा होने पर वह सड़क पर ही गिर गई। उधर, महिला को बेहाल देख कस्बे की महिलाएं दौड़ पड़ीं।

महिलाओं ने किसी तरह उसका प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म देने के बाद आपबीती बताई तो लोग भड़क उठे। कई लोग जज्जा-बच्चा को लेकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां लोगों का गुस्सा भांप डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर लिया। चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ गौतम लोगों को यह समझाने का प्रयास कर रहे थे कि महिला अकेली आई थी, इस वजह से उसे भर्ती नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed