फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors caught soon they prescribe outside medicines prescription audit start KGMU

UP News: बाहर की दवाएं लिखते ही पकड़े जाएंगे डॉक्टर, केजीएमयू में प्रिसक्रिप्शन ऑडिट की होगी शुरुआत

Sat, 10 May 2025 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 04:56 PM IST
सार

केजीएमयू में डॉक्टरों के बाहर की दवा लिखने की आदतों पर रोक लगाने के लिए एक नई पहल शुरू होने जा रही है। इसके तहत मरीजों के पर्चों की जांच की जाएगी। इसमें यह देखा जाएगा कि डॉक्टर मरीजों को कौन सी दवाएं लिख रहे हैं।

विज्ञापन
Doctors caught soon they prescribe outside medicines prescription audit start KGMU
केजीएमयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में डॉक्टरों और दवा कंपनियों के गठजोड़ पर लगाम लगाने के लिए अब प्रिसक्रिप्शन ऑडिट की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत सभी मरीजों के पर्चे स्कैन करके जांचे जाएंगे। इससे बाहर की और विशेष ब्रांड की दवाएं लिखने पर लगाम लगेगी। यह व्यवस्था इसी महीने से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


केजीएमयू में हॉस्पिटल रिवॉलिंग फंड की व्यवस्था शुरू हुए नौ साल होने को हैं। लेकिन, अभी भी सभी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। जो दवाएं उपलब्ध भी हैं। उनके बजाय बाहर की दवाएं लिखी जा रहीं हैं। इसको देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने प्रिसक्रिप्शन ऑडिट की शुरुआत करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- गर्मी में रामलला के लिए विशेष भोग: अर्पित किया जा रहा मधुपर्क...दही, लस्सी व फलों का जूस; गर्भगृह में लगे कूलर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें डॉक्टरों की ओर से लिखी गई दवाओं की पड़ताल की जाती है। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि डॉक्टर मरीजों को जेनेरिक दवा लिख रहे हैं या नहीं। अगर निजी कंपनियों की दवाएं लिख रहे हैं तो वे कौन-सी कंपनियां हैं। इससे फार्मा कंपनियों और डॉक्टरों का गठजोड़ खत्म हो सकेगा।

ये भी पढ़े- यूपी: सीमा पर तनाव के चलते प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अवकाश पर चल रहे कर्मियों को तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश

इसके लिए ओपीडी के बाहर स्कैनर लगाने की तैयारी है। इन स्कैनर से मरीजों को लिखी गईं दवाओं के पर्चे स्कैन किए जाएंगे। इसके बाद टीम इन दवाओं का परीक्षण करेगी। साथ ही यह भी देखेगी कि किसी विशेष ब्रांड की दवाएं लिखने वाले डॉक्टर कौन से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed