{"_id":"63f2069e5053f7c28a008212","slug":"doctors-attendance-will-be-checked-through-video-call-in-phc-in-uttar-pradesh-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वीडियो काल कर जांची जाएगी डॉक्टरों की हाजिरी, पीएचसी एवं उपकेंद्रों का नए सिरे से होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वीडियो काल कर जांची जाएगी डॉक्टरों की हाजिरी, पीएचसी एवं उपकेंद्रों का नए सिरे से होगा सत्यापन
Sun, 19 Feb 2023 04:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:53 PM IST
सार
यूपी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में वीडियो कॉल कर डॉक्टरों की उपस्थिति की जानकारी ली जाएगी। इन सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग को अक्सर डॉक्टरों के न मौजूद रहने की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों का नए सिरे से सत्यापन किया जा रहा है। इसका पूरा विवरण जिले से लेकर महानिदेशालय स्तर तक डिजिटल रहेगा। महानिदेशालय से भी वीडियो कॉल करके हाजिरी जांची जाएगी। इसके जरिए सभी केंद्रों पर शत-प्रतिशत डॉक्टरों एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रदेश में 3780 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 25,723 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। विभाग को अक्सर शिकायत मिलती है कि इन केंद्रों पर डॉक्टर और स्टाफ गायब रहते हैं। ऐसे में विभाग ने हाजिरी जांचने की नई रणनीति अपनाई है। महानिदेशालय की ओर से निर्देश दिया गया है कि सभी पीएचसी और उपकेंद्रों का नए सिरे से डाटा तैयार किया जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP में अब बिजली देगी 'झटका': गर्मी के लिए 11 रुपये यूनिट बिजली खरीदने की तैयारी, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा इसका असर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जातीय जनगणना: उपमुख्यमंत्री केशव बोले, अखिलेश की मांग केवल एक ढोंग है, 2024 में उन्हें कोई लाभ नहीं होगा
अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर और कर्मचारियों के नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर आदि को नए सिरे से अपडेट कर विभागीय पोर्टल पर रखा जाए। इसके जरिए महानिदेशालय से संबंधित केंद्रों पर डॉक्टर और कर्मचारी की हाजिरी जांची जाएगी। संबंधित डॉक्टर के मोबाइल नंबर पर वीडियो कॉल की जाएगी। यह देखा जाएगा कि वह अस्पताल में हैं या नहीं। एक डॉक्टर के जरिए अन्य कर्मचारियों की भी जांच की जाएगी।
इसके अलावा संबंधित अस्पतालों के संसाधनों की रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। जहां संसाधन कम होंगे, वहां अगले बजट से इन्हें बढ़ाया जाएगा। इसमें मरीजों के उपयोग के उपकरणों के साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए बैठने, पानी पीने, गर्मी के मद्देनजर पंखे आदि का विवरण मांगा गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।