फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors are missing from the public health fair.

Lucknow News: जन आरोग्य मेले से डॉक्टर ही गायब

Mon, 20 Apr 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Doctors are missing from the public health fair.
माल सीएचसी का हाल।
लखनऊ। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला बदहाली का शिकार है। हर रविवार लगने वाले इस मेले में मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर तो दूर, सामान्य सुविधाएं और जांच तक मयस्सर नहीं हो पा रही हैं। पड़ताल में सामने आया है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में दूसरी विधा के लोग मरीजों का परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन


स्थान : माल पीएचसी पकरा बाजार गांव
समय : दोपहर 12:30 बजे

यहां स्वास्थ्य व्यवस्था वार्ड बॉय के भरोसे दिखी। मेले से डॉक्टर नदारद थे और दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं मिले। स्थिति यह थी कि वार्ड बॉय ही मरीजों से बीमारी पूछकर उन्हें दवा दे रहा था। पूछताछ पर पता चला कि डॉक्टर निशांत इमरजेंसी ड्यूटी के लिए निकल गए थे। लैब टेक्नीशियन तो थे, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को जांच के लिए 8 किमी दूर सीएचसी भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


स्थान : बहरौली पीएचसी, नगराम
समय : दोपहर 1:00 बजे

यहां डॉक्टर हरिप्रीत कौर और फार्मासिस्ट तो मौजूद थे, लेकिन सुनसान इलाके में केंद्र होने के कारण मरीज ही गायब थे। यहां की सबसे बड़ी समस्या लैब टेक्नीशियन का न होना है। खून की सामान्य जांच तक न होने के कारण मरीजों को गोसाईंगंज सीएचसी रेफर करने की मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : त्रिवेणीनगर पीएचसी

समय : दोपहर 2:00 बजे

यहां आटो एनालाइजर लगा होने से खून की सीबीसी समेत अन्य जांच की सुविधा तो मिली, लेकिन डॉक्टर गायब थे। स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर की ड्यूटी किसी अन्य कैंप में लगा दी गई है। ऐसे में मरीजों को केवल नर्स और लैब टेक्नीशियन के भरोसे छोड़ दिया गया।

माल सीएचसी का हाल।

माल सीएचसी का हाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed