फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors are getting training of ventilator operation in Balrampur hospital.

Covid- 19: एक घंटे की ट्रेनिंग देकर डॉक्टरों को बनाया जा रहा वेंटिलेटर दक्ष, जान रहे बारीकियां

Mon, 06 Apr 2020 03:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Apr 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Doctors are getting training of ventilator operation in Balrampur hospital.
- फोटो : social media

बलरामपुर अस्पताल में वेटिंलेटर एक्सपर्ट की कमी है। इसलिए मुश्किल की इस घड़ी में डॉक्टरों को एक घंटे की ट्रेनिंग देकर वेंटिलेटर पर उपचार की बारीकियां बताई जा रही हैं। ये डॉक्टर कोरोना के अति गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख उनका इलाज करेंगे। अभी तक एक्सपर्ट न होने से कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती नहीं किया जाता था।

विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल में कोरोना संक्रमित 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें कई की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। डॉक्टरों का कहना है कि 50 से अधिक उम्र के मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। अस्पताल में चार वेंटिलेटर लगे हैं। इसमें दो आईसीयू व दो वार्ड में लगे हैं। कोरोना मरीजों के लिए अभी दो वेंटिलेटर रिजर्व किए गए है।
विज्ञापन


अस्पताल में वेंटिलेटर एक्सपर्ट डॉक्टर व स्टाफ न होने के कारण दूसरे डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बलरामपुर अस्पताल में सिर्फ तीन डॉक्टरों ने केजीएमयू से वेंटिलेटर संचालन का एक माह का प्रशिक्षण लिया है। अब यही डॉक्टर दूसरे डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-1 अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं
बीकेटी में बने कोविड-1 अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं लगा है। यहां कोई वेंटिलेटर एक्सपर्ट डॉक्टर भी नहीं है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यहां पर भर्ती कोरोना मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे कोविड-2 अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

प्रशिक्षण देकर डॉक्टरों को बनाया जा रहा दक्ष

बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर के गुप्त का कहना है कि सभी डॉक्टरों को वेंटिलेटर संचालन की ट्रेनिंग दी गई है। इसमें तीन डॉक्टर वेंटिलेटर संचालन में दक्ष हैं। अन्य डॉक्टरों को भी तैयार किया जा रहा है।

केजीएमयू के डॉ. वेद प्रकाश का कहना है कि बलरामपुर अस्पताल के निदेशक ने डॉक्टर व स्टाफ को वेंटिलेटर संचालन की ट्रेनिंग देने के लिए बीते दिनों पत्र भेजा था। कुछ डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व वार्डबॉय भी एक हफ्ते की ट्रेनिंग लेकर गए हैं।

वेंटिलेटर यूनिट के लिए बने आठ बैच
बलरामपुर अस्पताल में वेंटिलेटर यूनिट चलाने के लिए आठ बैच बनाए गए हैं। हर बैच में 10 लोगों की टीम बनाई गई है। इसमें डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है। वहीं दो डॉक्टर लखीमपुर से भी बुलाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed