फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctorc can only prescribe medecines in stock

केजीएमयू में सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध दवाएं ही लिख सकेंगे डॉक्टर

Thu, 20 Jan 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
doctorc can only prescribe medecines in stock
केजीएमयू में डॉक्टरों और दवा कंपनियों का गठजोड़ तोड़ने की पूरी तैयारी हो चुकी है। ओपीडी के लिए अब विशिष्ट सॉफ्टवेयर बनाया गया है। इस पर सभी विभागों में लिखी जाने वाली अधिकतम दवाएं दर्ज होंगी। डॉक्टरों को यही जेनेरिक दवाएं लिखने का ही अधिकार होगा।
विज्ञापन

कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पूरी ने बताया कि शिकायतें आती हैं कि कुछ डॉक्टर मनमाने ब्रांड की दवाएं लिखते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसमें ओपीडी में डेस्कटॉप और प्रिंटर दिए जाएंगे। ओपीडी में मरीजों को देखने के बाद डॉक्टर सॉफ्टवेयर पर ही दवाएं आवंटित कर देंगे। जेनेरिक होने से ये दवाएं सस्ती मिलेंगी।
विज्ञापन

एचआरएफ के स्टोर पर ही सभी दवाएं
केजीएमयू में तीन साल पहले शुरू हुई व्यवस्था के तहत हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) में दवाएं मिलने लगी हैं। ये बाजार कीमत से कम पर हैं। इनके लिए अतिरिक्त स्थान भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी करने में होगी आसानी
केजीएमयू में हर मरीज को यूनीक आईडी जारी कर पंजीकरण किया जाता है। इस पर ही जांच के लिए मरीज के सैंपल चढ़ाए जाते हैं। अब इस आईडी का इस्तेमाल दवाएं आवंटित करने में होगा। इससे मरीज का पूरा ब्यौरा एक साथ उपलब्ध होगा। एक क्लिक पर उसे दी जाने वाली दवाओं, उनमें बदलाव आदि का भी पूरा रिकॉर्ड रहेगा। मरीज की डिटेल के साथ ही विभिन्न शोध में भी इसका उपयोग होगा।

केजीएमयू की ओपीडी में जेनेरिक दवाओं पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत सॉफ्टवेयर आधारित व्यवस्था शुरू होगी। इससे मरीजों को एचआरएफ में मौजूद जेनेरिक दवाएं सस्ती कीमत पर मिल सकेंगी।
ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी, कुलपति, केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed