फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor wife tortured child maid

पत्ती ज्यादा थी तो मासूम पर उड़ेल दी खौलती चाय

Sat, 10 Sep 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
doctor wife tortured child maid
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic

लखनऊ अलीगंज के पुरनिया निवासी पीजीआई के डॉक्टर की पत्नी ने घरेलू कामकाम करने वाली 12 वर्षीय मासूम के हाथ पर खौलती चाय उड़ेल दी। बच्ची का कुसूर सिर्फ इतना था कि उससे चाय में पत्ती ज्यादा हो गई थी। 

विज्ञापन


चाइल्ड लाइन ने बच्ची को पुलिस के सुपुर्द किया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीगंज एसओ का कहना है कि फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


मामले की छानबीन की जा रही है। महिला सम्मान प्रकोष्ठ की इंस्पेक्टर सत्या सिंह ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी के दो साल की बेटी है। उसकी देखरेख के लिए डॉक्टर की पत्नी ने निरालानगर झोपड़पट्टी में रहने वाले एक गरीब परिवार की 12 वर्षीय बेटी को घर पर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची का आरोप है कि उससे दिनभर घरेलू कामकाज कराए जाते और मारपीट की जाती। शुक्रवार शाम चाय बनाते वक्त चाय की पत्ती कुछ ज्यादा हो गई तो मेमसाहब भड़क गईं। उन्होंने खौलती चाय उसके हाथ पर उड़ेल दी। बुरी तरह से झुलसी बच्ची ने घर जाने को कहा तो मेमसाहब ने उसे जाने नहीं दिया।

पुलिस पहुंचने पर नहीं खोला दरवाजा

doctor wife tortured child maid
यूपी पुलिस - फोटो : pti

किसी तरह उसने परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजन डॉक्टर के घर पहुंचे और बेटी को ले जाने की कोशिश की तो डॉक्टर की बीवी ने उन्हें भगा दिया। पीड़ित माता-पिता ने सत्या सिंह से संपर्क किया। 

बकौल सत्या सिंह, उन्होंने चाइल्ड लाइन व मार्डन कंट्रोलरूम को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर आई तो डॉक्टर की पत्नी ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। 

किसी तरह दरवाजा खुलवाकर बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया। देर रात तक थाना में बच्ची के परिवारीजनों, झोपड़-पट्टी के लोगों व चाइल्ड लाइन के स्वयंसेवकों का जमावड़ा लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed