फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor who was absent from one year got promotion.

साल भर से गायब था डॉक्टर विभाग ने लगाई लॉटरी

Tue, 06 Oct 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Oct 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Doctor who was absent from one year got promotion.

स्वास्थ्य विभाग में एक साल से गैरहाजिर चल रहे डॉक्टर को लेवल-3 से लेवल-4 के संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति दे दी गई। विभाग के वरिष्ठ अफसरों को इस मामले की जानकारी तीन साल बाद हुई। अब डॉक्टर का प्रमोशन निरस्त करते हुए रिवर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह मामला डॉ. विजय प्रकाश अग्रवाल का है। उनका लेवल-4 के पद पर प्रमोशन 14 जून 2012 को ही कर दिया गया था। प्रमोशन होने के बाद पता चला कि उन्होंने एक सितंबर 2010 को ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद वे 17 जून 2011 से ही लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें 14 जून 2012 को प्रमोशन दे दिया गया। हालांकि उन्होंने नए पद पर जॉइन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल बाद हुई सरकार को जानकारी

Doctor who was absent from one year got promotion.

तीन साल बाद मामले की जानकारी सरकार को हुई। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने इस मामले की फाइल मंगाई और तत्काल डॉ. विजय प्रकाश अग्रवाल को रिवर्ट करने के आदेश दिए।

सचिव स्वास्थ्य अरविंद नारायण मिश्र ने डॉ. अग्रवाल को फिर से लेवल-4 से लेवल-3 के पद पर रिवर्ट कर दिया है।

साथ ही वर्ष 2012 के पदोन्नति के आदेश को भी निरस्त कर दिया है। अब यह भी देखा जा रहा है कि इस मामले में किसकी गलती है। दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed