आधी रात को डॉक्टर ने महिला फिजियोथेरेपिस्ट को भेजी अश्लील फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के जिला अस्पताल में महिला फिजियोथेरेपिस्ट के मोबाइल पर एक चिकित्सक ने अश्लील फोटो भेज दी। फिजियोथेरेपिस्ट ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डीएम द्वारा मामले की जांच सीएमएस को सौंपी गई है। जिला अस्पताल में तैनात फिजियोथेरेपिस्ट ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि डॉ. दीपेंद्र अवस्थी ने उसके मोबाइल पर बीती 14 जुलाई को रात 12 बजे वॉट्सएप से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक फोटो भेजी है।
रात में फिजियोथेरेपिस्ट के पति ने फोन करके डॉक्टर से पूछा तो उसने अभद्र व्यवहार किया। महिला ने रात में ही इस संबंध में 1090 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा दी थी।
जानें क्या कहा आरोपी डॉक्टर ने
आरोप है कि इसके बाद भी चिकित्सक की मनमानी कम नहीं हुई तो परेशान महिलाकर्मी ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की।
डीएम के आदेश पर जिला अस्पताल के सीएमएस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। आरोपी चिकित्सक डॉ. दीपेंद्र का कहना है कि गलती से फोटो चली गई थी, इसके लिए माफी भी मांग ली है।
सीएमएस डॉ. आरडी तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। डीएम का आदेश आ गया है। जल्द ही जांच करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।