{"_id":"c3b256f1c020bffbe9a9d9a2587ec0e2","slug":"doctor-recruitment-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में होगी 10 हजार डॉक्टरों की भर्ती!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में होगी 10 हजार डॉक्टरों की भर्ती!
टीम डिजिटल/रामपुर
Updated Sat, 23 Nov 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चिकित्सा और परिवार कल्याण राज्यमंत्री शंख लाल माझी ने कहा कि बसपा सरकार के समय में स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
नई नियुक्तियां नहीं की गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों व कर्मचारियों की कमी है।
पूरे प्रदेश में लगभग 10 हजार डाक्टरों की कमी है। उन्होंने बताया कि इस कमी को पूरा करने के लिए नई नियुक्तियां की जा रही हैं।
रामपुर में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए माझी ने कहा कि रामपुर जिला अस्पताल के उच्चीकरण व यहां कैंसर केयर खोलने की जो घोषणा की थी, उस पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें-टीईटी: हाईकोर्ट के आदेश पर मंथन शुरू
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश के लोगों को इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 108 सेवा शुरू की गई है।
स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुई है। इसका प्रमाण यह है कि रामपुर जिला अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है।
पिछले साल जिला अस्पताल की ओपोडी में 63000 मरीज आए थे। अभी साल पूरा नहीं हुआ है, लेकिन यह आंकड़ा 64 हजार के पार पहुंच गया है।
माझी ने बताया कि उन्होंने रामपुर में विभागीय समीक्षा की है, कामकाज संतोषजनक है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। डाक्टरों को कहा गया है कि वो मरीजों की बाहर की दवा न लिखें।
और खबरों के लिए यहां आएं...