{"_id":"675a8a631a3dd222090bcecd","slug":"doctor-reached-hospital-on-time-aparna-raebareli-news-c-101-1-slko1033-124020-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से अस्पताल पहुंचे डॉक्टर : अपर्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से अस्पताल पहुंचे डॉक्टर : अपर्णा
Thu, 12 Dec 2024 12:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल, जेल, वन स्टाफ सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने के बाद निरीक्षण भवन में अफसरों के साथ बैठक की। महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई करके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने 18 मामलों को सुना। कहा कि समय से अस्पतालों में डॉक्टर व स्टाफ पहुंचें। इसमें लापरवाही न बरती जाए।
महिला अस्पताल में वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम तथा अन्य इकाइयों में पहुंचकर भर्ती महिलाओं से बात की। महिलाओं को 40 बेबी किट दिए। जिला कारागार में पाकशाला, महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। माता के साथ आवासित बच्चों को चॉकलेट, बिस्कुट, टॉफी व महिला बंदियों में कंबल का वितरण किया। वन स्टाप सेंटर व चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। हरदासपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में धात्री महिलाओं की गोदभराई की। बच्चों को फल वितरण किया।
निरीक्षण के बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी के गेस्टहाउस में महिलाओं की समस्याओं को सुना। 18 मामलों की सुनवाई करके संबंधित अधिकारियों को तत्काल मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। बाद में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चाइल्ड हेल्प लाइन की व्यवस्था व वन स्टॉप सेंटर को सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। हॉस्पिटल में कन्या के जन्म होने पर महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
कहा कि अस्पतालों में चिकित्सक व स्टाफ समय से पहुंचे और मरीजों को इलाज का पूरा लाभ दें। इसमें लापरवाही न बरती जाए। बैठक में डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रृष्टि अवस्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।