फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor of MJ Hospital could not show the degree of DM Cardiologist

Lucknow News: डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री नहीं दिखा सका एमजे अस्पताल का डॉक्टर

Tue, 10 Dec 2024 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Doctor of MJ Hospital could not show the degree of DM Cardiologist
लखनऊ। मरीज की मौत के मामले में खदरा स्थित एमजे अस्पताल का संचालक व डॉक्टर बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। डॉक्टर से डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री मांगी गई, जिसे वह नहीं दिखा सका। संचालक भी बिना वीडियो फुटेज लाए पहुंचा था। इस पर दोनों को लौटा दिया है। अफसरों का कहना है कि सभी बिंदुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




गोलागंज की मुस्कान के मुताबिक उन्होंने पति आलम को केजीएमयू में भर्ती कराया था। बीती 14 नवंबर को उनके मोबाइल पर एमजे अस्पताल से डॉ. जुनैद नाम के व्यक्ति का कॉल आया। उसने बेहतर इलाज का झांसा देकर एंबुलेंस केजीएमयू भिजवाकर उनके पति को शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन


मुस्कान का कहना है कि बेड चार्ज व दवाओं के नाम पर डेढ़ लाख रुपये वसूले गए। आरोप लगाया कि अप्रशिक्षित स्टाफ ने आलम के गले की नली में गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले को लेकर अस्पताल संचालक डॉ. जुनैद व डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मो. जफर बयान दर्ज कराने

सीएमओ ऑफिस पहुंचे। टीम ने जफर से डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री मांगी तो वह एमबीबीएस की डिग्री दिखाने लगे। टीम ने उन्हें डीएम की डिग्री के साथ फिर बुलाया है।




डॉ. जुनैद ने बताया कि मरीज की मौत उनके अस्पताल में नहीं हुई है। मरीज को यहां से रेफर कर दिया गया था। टीम ने उस दौरान की फुटेज भी मांगी है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, जांच चल रही है। डॉक्टर की डिग्री संग अन्य साक्ष्य मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed