{"_id":"6496fc8e156aa4cd36029bd3","slug":"doctor-mistakes-in-operation-deputy-cm-orders-inquiry-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: जीभ के ऑपरेशन की जगह डाक्टर ने कर दिया खतना, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: जीभ के ऑपरेशन की जगह डाक्टर ने कर दिया खतना, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Sat, 24 Jun 2023 08:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:24 PM IST
सार
यूपी के उपमुख्यमंत्री ने बरेली के सीएमओ से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। यहां के एक डाक्टर पर आरोप है कि बच्चे की जीभ की ऑपरेशन की जगह उसका खतना कर दिया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बच्चे का खतना करने के आरोप मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। यह भी निर्देश दिया है कि आरोप सही है तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अस्पताल को तत्काल सील किया जाए।
विज्ञापन
बरेली में तुतलाकर बोलने वाले बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने जीभ का ऑपरेशन करने की बात कही थी, लेकिन खतना कर दिया। परिजनों ने इस बात को लेकर डा. एम खान के अस्पताल में हंगामा भी किया व डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तत्काल बरेली के मुख्य चिकित्साधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्हें जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले में लापरवाही मिलने तक तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। आरोप में सच्चाई मिलने पर अस्पताल का पंजीयन निरस्त करने, जिलाधिकारी से समन्वय कर अस्पताल को सील कराने, दोषी अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर कराने के आदेश दिया गया है।
विज्ञापन