फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor is a form of God... Medicine is not a profession, it is a work of service.

Lucknow News: डॉक्टर भगवान का स्वरूप... चिकित्सा पेशा नहीं, सेवा का काम है

Sun, 15 Feb 2026 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Doctor is a form of God... Medicine is not a profession, it is a work of service.
कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।
लखनऊ। रोगी के कष्ट व बीमारी का निवारण करना ईश्वरीय काम है। हजारों मरीज हर दिन कुशल डॉक्टर से लाभान्वित हो रहे है। यह पेशा नहीं, बल्कि सेवा है। ये बातें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को अमर उजाला की ओर से हुए आभार समर्पण का- 2026 कार्यक्रम में कहीं। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले सरकारी और निजी क्षेत्र के 35 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि डॉक्टर भगवान का स्वरूप हैं, क्योंकि मैंने अपने जीवन में यह महसूस किया है। मुझ पर आरडीएक्स से हमला हुआ था। सात माह सात दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। मेरा इलाज करने वाले डॉक्टरों ने मेरी हिम्मत बांधे रखी। कोरोना में डॉक्टर अपनी और अपने परिवार की चिंता किए बगैर मरीजों की सेवा में लगकर लाखों मरीजों की जान बचाई।
विज्ञापन

दो-चार साल में नहीं बनते मेडिकल कॉलेज
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि कोई भी मेडिकल कॉलेज दो-चार साल में नहीं बनता। मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, विकास करेंगे और उनमें इलाज की उन्नत सुविधा मिलेगी। अमर उजाला के आभार समर्पण- 2026 कार्यक्रम में निदेशक ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रोथ इंजन बन चुका है। प्रदेश में पहले सात मेडिकल कॉलेज थे, अब 81 हैं। पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस बीमारी से हर साल हजारों बच्चों की मौत होती थी। इंसेफेलाइटिस में 100 में से 30 बच्चों की मौत हो जाती थी, जबकि 30 से 40 फीसदी बच्चे विकलांग हो जाते थे और 30 फीसदी ही बच्चे ठीक हो पाते थे। मुख्यमंत्री ने अभियान चलाकर वैक्सीनेशन कराया, जिससे इस पर रोकथाम हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी अस्पताल बिल्डिंग से बड़ा नहीं होता है। वहां कुशल डॉक्टर और स्टाफ होना जरूरी होता है। चिकित्सा क्षेत्र में काफी विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के करीब मिले इलाज
निदेशक ने कहा कि प्राइमरी हेल्थ सेंटर को मजबूत करने की जरूरत है। लोगों को घर के करीब बेहतर इलाज मिले तो बड़े अस्पतालों पर लोड कम होगा। स्टेमी प्रोग्राम शुरू होने से हजारों मरीजों की जान बची है। 20 हजार रुपये का इंजेक्शन मुफ्त लगाया जा रहा है।

इनका हुआ सम्मान
प्रो. राजीव अग्रवाल- विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी विभाग, संजय गांधी पीजीआई
प्रो. जेडी रावत- विभागाध्यक्ष, पीडियाट्रिक सर्जरी, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी

डॉ. भुवन चंद्र तिवारी- विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

डॉ. सुब्रत चंद्रा- रजिस्ट्रार- डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

डॉ. रवि उनियाल- न्यूरोलॉजी विभाग, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी

डॉ. डी. हिमांशु- जनरल मेडिसिन विभाग, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी

डॉ. अर्पिता सिंह- विभागाध्यक्ष फॉर्माकोलॉजी, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

डॉ. प्रेमराज सिंह- सीएमएस, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रॉमा सेंटर

डॉ. अमिय अग्रवाल- डिप्टी सीएमएस, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी

एफएएच सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल- डॉ. अहमद रजा खान और डॉ. अभिषेक पाठक

डॉ. अभिजीत सिंह- रेमेडी कैंसर केयर

डॉ. अनुराग दीक्षित- आयुर्वेदिक रेमेडीज एंड पंचकर्म क्लीनिक

ऑर्थो एंड न्यूरो पेन क्लिनिक- डॉ. आशीष श्रीवास्तव

डॉ. (लेफ्टिनेंट कर्नल) कुलदीप सिंह - वेल्सन मेडिसिटी हॉस्पिटल
डॉ. मुशीर अहमद खान- सिटी लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

डॉ. मो. मुबीन- वेल्सन मेडिसिटी हॉस्पिटल

लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. मुकुल बाजपेयी- एसएचआरएम
डॉ. ओम प्रकाश वर्मा- वाचक आयुर्वेद

प्रतीक सिंह- सेनियर अस्पताल
डॉ. राज गोपाल- चंदन अस्पताल लिमिटेड
डॉ. आरके ठुकराल- ओमिनिकेयर हेल्थ हाउस
डॉ. राधिका बाजपेयी- अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
डॉ. राजेश भाटिया - चंद्रा सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल
डॉ. एसएस सरकार- सरकार डायग्नोस्टिक्स
डॉ. संदीप कपूर- हेल्थ सिटी विस्तार
डॉ. संजय कुमार यादव- एनो रेक्टल क्लीनिक
डॉ. शशिकांत मिश्रा- प्रिसीजन यूरोलॉजी
डॉ. सैयद नजीम अली- एसएन यूनानी क्लीनिक
वस्कुलर क्लीनिक- डॉ. यशपाल सिंह
डॉ. विभोर महेंद्रू- आंको डॉक
डॉ. जीशानुद्दीन अहमद- चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
टेंडर पाम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

हमारे सहयोगी
पीओसीटी ग्रुप ऑफ कंपनीज- सौरभ गर्ग

ऊर्जाकार्ट एनर्जी लैब्स प्राइवेट लिमिटेड- कुलदीप सिंह

राजीव अग्रवाल- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर (आईआईआईडी)
अमन गुप्ता- वी स्मार्ट सोलर

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed