{"_id":"6a02994560fd95f31b08148b","slug":"doctor-forgot-to-apply-stitches-after-performing-c-section-in-lucknow-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सिजेरियन ऑपरेशन के बाद टांके लगाना ही भूल गई डॉक्टर, प्रसूता की हालत बिगड़ी तब हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सिजेरियन ऑपरेशन के बाद टांके लगाना ही भूल गई डॉक्टर, प्रसूता की हालत बिगड़ी तब हुआ खुलासा
Tue, 12 May 2026 08:37 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 12 May 2026 08:37 AM IST
सार
लखनऊ में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद डॉक्टर टांके लगाना ही भूल गई। प्रसूता की हालत बिगड़ी तब खुलासा हुआ। डॉक्टर को चेतावनी जारी की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सिजेरियन ऑपरेशन (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में इटौंजा सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद डॉक्टर प्रसूता को टांके लगाना भूल गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन महिला को डफरिन अस्पताल भेजा गया, जहां उसे टांके लगाए गए। मामले की शिकायत पर डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोकने के साथ चेतावनी जारी की गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
बगहा गांव के सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि अप्रैल में पत्नी शिवानी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। आरोप है कि इसके चार दिन बाद महिला डॉक्टर ने बिना टांके लगाए ही शिवानी को डिस्चार्ज कर दिया। इस कारण हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा सीएचसी लेकर आए। हालत नाजुक होती देख डॉक्टरों ने डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने शिवानी को टांके लगाए।
विज्ञापन
सुरेंद्र का आरोप है सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और स्टाफ ने 12 हजार रुपये वसूल लिए। उन्होंने सीएमओ व थाने पर शिकायत की। इसके बाद जांच के आदेश हुए। पड़ताल में लापरवाही के आरोप सही मिलने पर संबंधित डॉक्टर को चेतावनी जारी किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। मामले की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी गई है। सीएमओ स्तर से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन