{"_id":"63b88585ccf8a3720222ff34","slug":"doctor-died-in-jim-lucknow-news-lko665413855","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जिम में डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, बाराबंकी पुलिस लाइन अस्पताल में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जिम में डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, बाराबंकी पुलिस लाइन अस्पताल में थे तैनात
Sat, 07 Jan 2023 02:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 02:37 PM IST
सार
सौरभ पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह संजीव जिम गए थे, जहां तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में विकासनगर सेक्टर-8 में रहने वाले डॉ. संजीव पाल (41) की शुक्रवार सुबह जिम में अचानक तबीयत बिगड़ गई। आननफानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से जौनपुर के मोहम्मदपुर निवासी डॉ. संजीव पाल बाराबंकी पुलिस लाइन अस्पताल में तैनात थे।
विज्ञापन
भाई सौरभ पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह संजीव जिम गए थे, जहां तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हार्ट व बिसरा सुरक्षित रखा गया है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।
विज्ञापन