{"_id":"5ad989e84f1c1b84098b5832","slug":"doctor-attempted-to-kidnap-the-manager-of-nursing-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इस मशहूर अस्पताल के डॉक्टर ने साथियों संग मिलकर नर्सिंग होम में की ये करतूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के इस मशहूर अस्पताल के डॉक्टर ने साथियों संग मिलकर नर्सिंग होम में की ये करतूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के चौक स्थित रुखसाना नर्सिंग होम में शुक्रवार तड़के एक डॉक्टर अपने कुछ साथियों संग हथियार लेकर घुस आए और नर्सिंग होम के मैनेजर को अगवा करने की कोशिश की। अस्पताल स्टाफ ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एफआई हॉस्पिटल के मालिक समेत 15 पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब समझौता करने का बना रहे दबाव
2 of 5
nursing home
- फोटो : amar ujala
रुखसाना नर्सिंग होम की मालकिन डॉ. रुखसाना ने बताया कि नर्सिंग होम के ऊपरी मंजिल पर वह रहती हैं। भोर में करीब चार बजे अचानक तेज शोर की आवाज सुनाई पड़ी। वह दौड़ती हुई नीचे आईं तो देखा कि एफआई अस्पताल के डॉ. पुष्कर, उनके साथी गोविंद, मनीष समेत 15 लोग गाली-गलौज करते हुए मैनेजर सुहेल खान को पीट रहे थे।
3 of 5
nursing home
- फोटो : amar ujala
डॉ. रुखसाना और अन्य स्टाफ ने मिलकर उन्हें छुड़ाया और अंदर लेकर आईं। इसके बाद फिर अपशब्द बोलते हुए दबंग अंदर आ गए और फिर असलहे के बल पर सुहेल को अगवा करने की कोशिश की। सभी के शोर मचाने पर बदमाश मैनेजर को छड़कर भाग निकले। डॉ रुखसाना ने तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nursing home
- फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंची पुलिस ने नर्सिंग होम की सीसीटीवी फुटेज देखी। पीड़ित और स्टाफ से मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने डॉ. रुखसाना की तहरीर पर एफआई अस्पताल के मालिक डॉ. पुष्कर, उनके साथी मनीष, गोविंद को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
nursing home
- फोटो : amar ujala
डॉ. रुखसाना ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर ऐसा क्यों किया गया, समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि अब डॉ. पुष्कर फोन कर माफी मांग रहे हैं और मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।