{"_id":"5ef337c58ebc3e432e609db4","slug":"doctor-anoop-agarwal-answered-the-questions-of-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्क फ्रॉम होम में ऑफिस की तरह ही बैठें, बिस्तर पर बैठकर या लेटकर काम करना होगा खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्क फ्रॉम होम में ऑफिस की तरह ही बैठें, बिस्तर पर बैठकर या लेटकर काम करना होगा खतरनाक
Wed, 24 Jun 2020 04:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय ज्यादातर युवा वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में बैठने के दौरान होने वाली गलती भविष्य में हड्डी और जोड़ रोग से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। इसलिए बैठने की कुर्सी दुरुस्त होनी चाहिए। बिस्तर पर बैठ कर अथवा लेट कर लैपटॉप पर काम करना खतरनाक है। यह कहना है आईएमए के वरिष्ठ सदस्य और हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप अग्रवाल का। वह अमर उजाला मेडिकल हेल्पलाइन में लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पेश हैं प्रमुख सवाल जो ज्यादातर लोगों ने पूछे।
सवाल- मैं दो माह से वर्क फ्रॉम होम कर रहा हूं। मेरी गर्दन और कमर में दर्द होने लगा है। - राकेश गोमती नगर, संजय अलीगंज
जवाब- इन दिनों ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। काम के दौरान बैठने के तरीके सही नहीं होने की वजह से इस तरह की समस्या हो सकती है। घर में कुर्सी और टेबल पर बैठकर काम करें। बिस्तर पर बैठ कर लैपटॉप न चलाएं। घंटों लगातार कंप्यूटर पर काम करने से नसों पर दबाव अधिक पड़ता है और उंगलियों में झनझनाहट की समस्या हो सकती है।
सवाल- मेरे घुटनों में दर्द होता है। कुछ दिन दवाई ली थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान बंद कर दिया। अब क्या करें? - भारत भूषण शुक्ला जानकीपुरम, सरजू प्रसाद काकोरी
विज्ञापन
जवाब- वृद्धावस्था में घुटनों और जोड़ों में दर्द बढ़ने की एक बड़ी वजह कैल्शियम की कमी हो सकती है। ऐसे में उकड़ू और पालथी मारकर बैठने से परहेज करें। सोयाबीन, दूध, पनीर, बींस और अंडे आदि का सेवन कर सकते हैं।

घुटने से आती है चटचट की आवाज
डॉक्टर अनूप अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
सवाल- मेरे घुटने से चटचट की आवाज आती है। क्या करें? - विक्रम सिंह गोमती नगर, सुशील चारबाग
जवाब- कैल्शियम की कमी और गलत तरीके से एक्सरसाइज करने की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
सवाल- मुझे डायबिटीज है। कुछ दिन से कंधों में दर्द रहने लगा है। क्या करें? - पंकज सिंह सहारा सिटी, मनोज यादव आशियाना
जवाब- शुगर के मरीजों में कंधा जाम होने की समस्या आम है। कंधे की एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।