फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor ankur singh answered the questions of patients

हेपेटाइटिस से घबराएं नहीं, अब आसान है इलाज, डॉक्टर ने दिए ये सुझाव

Mon, 01 Jun 2020 04:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Jun 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
doctor ankur singh answered the questions of patients
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमर उजाला मेडिकल हेल्पलाइन में शनिवार को आईएमए के सदस्य व गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सिंह ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी से घबराने की जरूरत नहीं है। अब इसकी तमाम दवाएं हैं और इलाज भी सस्ता है। कुछ समय तक दवा खाने के बाद लोग ठीक हो जाते हैं। इसी तरह फैटी लिवर भी खानपान में वसायुक्त चीजें कम कर फाइबर युक्त चीजे लेने व अभ्यास करने से ठीक हो जाता है। पेश हैं, प्रमुख सवाल जिन्हें, ज्यादातर लोगों ने पूछा।

विज्ञापन


सवाल- डॉक्टर ने फैटी लिवर बताया है। इससे जीवन को कितना खतरा है और अब क्या करें?- पारुल पांडेयगंज, शिव मूर्ति पटेल नगर
जवाब- फैटी लिवर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें शरीर की तरह ही लिवर के आसपास चर्बी जम जाती है। हर आदमी को इसमें दवा भी लेने की जरूरत नहीं। खानपान में वसा युक्त चीजें कम कर दें। तेल के साथ चीनी का सेवन भी न करें। पैदल चलने की आदत बढ़ा दें। धूम्रपान व मदिरापान न करें। जीवन शैली में बदलाव करने के 15 दिन बाद दोबारा लिवर फंक्शन टेस्ट करा लें। इसके बाद भी स्थिति में सुधार न हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन


सवाल- खाना खाने के बाद शौच जाना पड़ता है। कई बार खून भी आता है। क्या करें? -विपिन सिंह वृंदावन कॉलोनी, कार्तिक गोमती नगर
जवाब- खून आने के कई कारण होते हैं। संक्रमण भी हो सकता है और पाइल्स या कोलिन का कैंसर भी। इसमें एक बार कोलोनोस्कोपी करा लेनी चाहिए। अपनी मर्जी से दवाएं न लें। डॉक्टर को तत्काल दिखा लेने से संक्रमण बढ़ने नहीं पाता। किसी दूसरे तरह के लक्षण हैं तो कोलोनोस्कोपी से पकड़ में आ जाता है। एक फीसदी लोगों में ही कैंसर की संभावना रहती है। समय से इलाज शुरू हो जाए तो उस पर भी काबू पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से है कब्ज की शिकायत

doctor ankur singh answered the questions of patients
डॉक्टर अंकुर सिंह - फोटो : अमर उजाला

सवाल- गैस की बहुत शिकायत रहती है। लंबे समय से दवा खा रहे हैं। क्या करें? -पल्लवी सिंह जियामऊ, देवेंद्र सैनिक विहार
जवाब- ज्यादा तला भुना खाने के बाद गैस की शिकायत सामान्य बात है, लेकिन पेट फूलना, जलन के साथ उल्टी होने लगे, वजन कम होने लगे, हीमोग्लोबिन का स्तर गिरने लगे और भूख न लगे तो यह गंभीर बीमारी के लक्षण हैं। इसके लिए एंडोस्कोपी करा लेनी चाहिए। इलाज शुरू हो जाने से कुछ दिन में ही समस्या का समाधान हो जाता है।

सवाल- लंबे समय से कब्ज की शिकायत रहती है। क्या करें? - हरिनाम सिंह हुसैनाबाद, बैजनाथ गोसाईगंज
जवाब- कब्ज की वजह से गैस बनने से लेकर पेट दर्द सिरदर्द सहित तमाम समस्याएं होती हैं। इससे बचने के लिए पानी का खूब पीएं। सलाद और ज्यादा फाइबर वाले फल का नाश्ते में लें। सुबह तेज गति से चलने का अभ्यास करें। इसके बाद भी फायदा न हो तो डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- दो माह से शराब का सेवन कर रहा हूं। पेट गड़बड़ रहने लगा। क्या इतनी जल्दी भी शराब लीवर को नुकसान करती है? - राजेश शास्त्री नगर, मानस शुक्ला मोहनलालगंज
जवाब- तमाम लोगों में यह भ्रांति रहती है कि शराब का सेवन करने से इतनी जल्दी नुकसान नहीं होता। यह पूरी तरह से गलत है। शराब की पहली घूंट लीवर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है। यह अलग बात है कि कुछ लोगों में असर देर से दिखता है। यदि शराब व धूम्रपान से दूर रहे।

सवाल- हेपेटाइटिस की दवा चल रही है। इसे कितने दिन खाना पड़ेगा? - राजकुमार, विष्णुपुरी, संतोष सिंह उदयगंज
जवाब- हेपेटाइटिस सी की दवा 3 से 6 महीने तक लेनी पड़ती है। जबकि हेपेटाइटिस बी की दवा लंबा चलती है। जिनकी दवा पहले से चल रही है वह छोड़ें नहीं। यदि दो माह दवा खाने के बाद मरीज छोड़ देते हैं और समस्या बढ़ने पर दोबारा इलाज शुरू करते हैं तो नए सिरे से दवाएं देनी पड़ती हैं। समय के अनुसार दवाओं की डोज घटाई और बढ़ाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed