फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Do one lakh rapid antigen 70 thousand RTPCR test everyday: Yogi

हर रोज करें एक लाख रैपिड एंटीजन 70 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट: योगी

Thu, 19 Nov 2020 06:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Do one lakh rapid antigen 70 thousand RTPCR test everyday: Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व को देखते हुए कोविड-19 के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की चेन को तोड़ने में मेडिकल टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। प्रतिदिन आरटीपीसीआर विधि से 65 से 75 हजार टेस्ट तथा रैपिड एंटीजन विधि से 90 हजार से 1.10 लाख टेस्ट किए जाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। मेडिकल टेस्टिंग के साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए। सुनिश्चित किया जाए कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से कार्य करें।ं जिलाधिकारी व सीएमओ प्रतिदिन सुबह कोविड अस्पताल में तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नियमित तौर पर समीक्षा बैठक करें। उन्होंने कहा कि जब तक कोविड-19 की कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक बचाव ही उपचार है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के बारे में लगातार जागरूक किया जाए। इसके लिए प्रचार माध्यमों के साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को जानकारी दी जाए। उन्होंने छठ पर्व पर खास सावधानी बरतने के साथ ही घाटों पर साफ-सफाई की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संसाधनों की समीक्षा करते रहे
सीएम योगी ने कहा कि सभी कोविड चिकित्सालयों तथा मेडिकल कॉलेजों में उपचार की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखा जाए। इन अस्पतालों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed