{"_id":"6aa9b3d65999b3d0f20b7ba3","slug":"do-not-let-the-position-of-power-overpower-you-maintain-a-positive-outlook-brajesh-pathak-lucknow-news-c-13-lko1070-1921426-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद पर कुर्सी को हावी न होने दें, सकारात्मक रखें नजरिया : ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद पर कुर्सी को हावी न होने दें, सकारात्मक रखें नजरिया : ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के संस्थापक इंजीनियर आरके दत्त की पुण्यतिथि पर मंगलवार को महासंघ ने रक्तदान शिविर लगाया। लखनऊ मंडल इकाई की ओर से लोक निर्माण विभाग स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डिप्लोमा इंजीनियरों के योगदान की सराहना की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर कई दुश्वारियां झेलते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। जूनियर इंजीनियर की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब बड़े पद पर पहुंचें तो खुद पर कुर्सी को हावी न होने दें। सोच का नजरिया हमेशा सकारात्मक रखें और सभी को साथ लेकर चलें।
उन्होंने कहा कि समय खराब होता है, व्यक्ति नहीं। किसी व्यक्ति के बारे में निर्णय लेने से पहले कई बार विचार करना चाहिए। डिप्लोमा अभियंता प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। प्रदेश में सड़कों का व्यापक जाल, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और नहरों के माध्यम से सिंचाई की बेहतर व्यवस्था डिप्लोमा अभियंताओं की दिन-रात की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. एनडी द्विवेदी ने बताया कि पूरे प्रदेश में करीब 3,000 यूनिट रक्तदान किया गया है। वहीं, लखनऊ मंडल में 200 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। लखनऊ मंडल अध्यक्ष इंजी. राजर्षि त्रिपाठी ने कहा कि 400 रुपये भत्ते और 4,800 ग्रेड पे की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
शिविर में एसजीपीजीआई, केजीएमयू, डॉ. सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल और नारायण चैरिटेबल ब्लड सेंटर की चिकित्सकीय टीम पहुंची। केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने रक्तदान के लाभ बताए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी, एचएन मिश्र, हेमेंद्र प्रताप सिंह, एसपी मिश्रा, प्रदीप कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे।