{"_id":"69a2054ad5b0d03d0c01c21d","slug":"do-not-hide-the-crime-report-it-to-the-police-immediately-lucknow-news-c-13-lko1070-1624649-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपराध होने पर छिपाएं नहीं, पुलिस से तत्काल करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपराध होने पर छिपाएं नहीं, पुलिस से तत्काल करें शिकायत
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में जानकारी देते एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रूणवाल।
लखनऊ। छात्राओं और महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी कारण मिशन शक्ति का कार्यक्रम प्रदेश भर में चलाया गया। थानों पर मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए, ताकि छात्राएं और महिलाएं अपनी समस्याएं खुलकर बता सकें। अब जरूरत यह है कि अपराध होने पर उसे छिपाया न जाए और उसकी शिकायत की जाए। इससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश छात्रावास में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रूणवाल ने छात्राओं को महिला अपराध और साइबर क्राइम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला अपराध पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर पुलिस 24 घंटे काम कर रही है। पिंक बूथ आपकी सुरक्षा के लिए हैं। पिंक स्कूटी और पिंक पेट्रोल जीप लगातार सड़क पर भ्रमणशील रहती हैं।
एडीसीपी ने कहा कि छोटे-मोटे अपराध की शिकायत के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं है। यूपी कॉप एप पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यूपी पुलिस की वेबसाइट से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। एडीसीपी ने यह भी कहा कि थानों पर कोई असुविधा होती है तो छात्राएं सीधे अधिकारियों से सरकारी नंबर पर शिकायत कर सकती हैं। डीजीपी से लेकर प्रदेश पुलिस के सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर इंटरनेट पर हैं। एडीसीपी ने छात्राओं को अपना सरकारी नंबर भी नोट कराया और बेझिझक कॉल करने की अपील की। मौके पर हॉस्टल की प्रोवोस्ट प्रो. बबिता जायसवाल, असिस्टेंट प्रोवोस्ट रिचा पांडेय, परिधि किशोर और रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन सुविधाओं के बारे में बताया
यूपी 112, पुलिस की नाइट स्कॉर्ट सेवा, 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पिंक बूथ, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076 और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर 1930।