फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dmu inauguration in lucknow

सोनिया के इंतजार में खड़ी है डीएमयू

Sat, 28 Sep 2013 11:24 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 28 Sep 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
dmu inauguration in lucknow

आम यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए प्रस्तावित डीजल मोटर यूनिट (डीएमयू) को चलाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


इस डीएमयू को अमेठी से हरी झंडी दिखाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से समय ही नहीं मिल पा रहा है। जबकि यहां लालगंज में प्रस्तावित रेल व्हील (पहिया) फैक्ट्री की आधारशिला सात अक्तूबर को रखने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड से सात अक्तूबर को रेल व्हील फैक्ट्री की आधारशिला रखने की तैयारियों का आदेश शुक्रवार को मंडल रेल कार्यालय पहुंच गया।

फैक्ट्री की आधारशिला रखने के लिए वहां होने वाले समारोह की तैयारियों के सिलसिले में डीआरएम जगदीप राय कई ब्रांच अधिकारियों के साथ विशेष ट्रेन से लालगंज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फैक्ट्री की आधारशिला रखेंगी, इसी सिलसिले में रेलवे बोर्ड के कई आला अधिकारियों के लखनऊ आएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष का समय मिलने पर जहां एक ओर फैक्ट्री की आधारशिला की तैयारियां शुरू हो गई है, वहीं लखनऊ-प्रतापगढ़ डीएमयू को हरी झंडी दिखाने के लिए अब तक समय नहीं मिल पाया है। डीएमयू का रेक 18 जुलाई से लखनऊ में खड़ा है। रेक का रखरखाव भी नहीं हो पा रहा है।

मंडल प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक व्हील फैक्ट्री की आधारशिला रखने के कार्यक्रम के बाद ही अब डीएमयू के संचालन का समय मिलने की संभावना है। डीएमयू को अमेठी से हरी झंडी दिखाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed