फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM took stock of the progress of SIR

Lucknow News: एसआईआर की प्रगति का डीएम ने लिया जायजा

Mon, 24 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
DM took stock of the progress of SIR
सदर तहसील में एसआईआर फॉर्म की प्रगति के बारे में जानकारी लेतीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूच
गोंडा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने सदर तहसील सदर, झंझरी तथा पंडरीकृपाल ब्लॉक में एसआईआर फाॅर्म डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का रविवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न केंद्रों पर चल रहे फॉर्म संकलन व फीडिंग की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीएम ने एसआईआर फाॅर्म डिजिटाइजेशन को निर्वाचन कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कार्य समयबद्ध व शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि फॉर्मों के संकलन, सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




तहसील सदर कार्य की धीमी प्रगति देख डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसडीएम सदर एवं संबंधित कर्मचारियों से कहा कि वे तत्काल प्रभाव से कार्य की गति तेज करें। सुनिश्चित करें कि सभी एसआईआर फाॅर्मों का शत-प्रतिशत संकलन एवं फीडिंग समय पर पूर्ण हो जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ब्लॉक और तहसील स्तर पर टीमों को सक्रिय किया जाए। फील्ड में जाकर लंबित फाॅर्मों को तत्काल एकत्र कराया जाए और डिजिटाइजेशन कार्य निरंतर चलता रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं भी प्रगति की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरी प्रतिबद्धता और दक्षता के साथ पूर्ण हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed