{"_id":"6041e9006c6ed21d63401feb","slug":"dm-s-generosity-help-to-elderly-person-selling-chena-shawl-and-presented-11-thousand-rupees-sent-home-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की दरियादिली, चना बेचने वाले बुजुर्ग को दी मदद, शाल और 11 हजार रुपये किए भेंट, गाड़ी से भिजवाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की दरियादिली, चना बेचने वाले बुजुर्ग को दी मदद, शाल और 11 हजार रुपये किए भेंट, गाड़ी से भिजवाया घर
Fri, 05 Mar 2021 01:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में बुजुर्ग विजयपाल सिंह को शौचालय का स्वीकृत प्रमाणपत्र देते डीएम वैभव श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र 98 वर्ष। चलने फिरने में लाचार, फिर भी चना बेचकर परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले बुजुर्ग विजय पाल सिंह के लिए गुरुवार का दिन यादगार बन गया। डीएम ने दरियादिली दिखाते हुए बुजुर्ग को अपने दफ्तर बुलाया। शाल के साथ ही 11 हजार रुपये भेंट किया। इसके बाद डीएम स्वयं बुजुर्ग को बीडीओ हरचंदपुर की गाड़ी पर बैठाकर घर भिजवाया। डीएम की मदद पाकर बुजुर्ग विजय पाल अपने आंसू नहीं रोक पाया और उन्हें धन्यवाद दिया।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कंडौरा गांव निवासी 98 वर्षीय बुजुर्ग विजय पाल सिंह का सोशल मीडिया पर चना बेचकर परिवार चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। डीएम ने इसे गंभीरता से लिया। गुरुवार को डीएम ने बुजुर्ग को अपने कार्यालय बुलाया। शाल, छड़ी व 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। शौचालय का स्वीकृति पत्र भी दिया और उन्हें अपने पास बैठाकर उनका कुशलक्षेम व स्वास्थ्य के बारे में पूछकर जानकारी ली। मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए डीएम बुजुर्ग विजय पाल सिंह के साथ बाहर गए और उन्हें गाड़ी पर बैठाकर घर भेजा।