{"_id":"5ed3b3548ebc3e90525e1712","slug":"dm-of-noida-gajiyabad-will-take-decision-of-opening-of-delhi-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1: नोएडा व गाजियाबाद के जिलाधिकारी लेंगे दिल्ली बॉर्डर खोलने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1: नोएडा व गाजियाबाद के जिलाधिकारी लेंगे दिल्ली बॉर्डर खोलने का फैसला
Sun, 31 May 2020 07:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 May 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
file foto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने अनलॉक-1 को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं पर कोरोना के हॉटस्पॉट पर राहत देने का फैसला जिला प्रशासन पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
जारी की गई गाइडलाइंस में नोएडा व गाजियाबाद जिला प्रशासन को दिल्ली बॉर्डर खोलने की जिम्मेदारी दी गई है। बताया गया है कि दिल्ली के हॉटस्पॉट से आने वाले लोगों को यूपी में इंट्री नहीं दी जाएगी। बता दें कि गौतमबुद्धनगर जिला एक बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा, सोमवार सुबह आठ बजे से प्रदेश में बस सेवा शुरू की जाएगी। बस में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और सभी का मास्क पहनना जरूरी होगा।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। बसों में जितनी सीटें होंगी उतने यात्री बैठ सकेंगे। इसके साथ ही ऑटो में भी फुल क्षमता के मुताबिक सवारियां बैठ सकेंगी। इसके अलावा बाइक पर भी एक साथ दो लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
दिशा-निर्देश जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने ट्वीट कर कहा कि परिवहन निगम 1 जून, प्रातः 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुनः प्रारंभ करेगा।
परिवहन निगम अपने समस्त "सम्मानित यात्रियों"का हार्दिक स्वागत करता है। परिवहन निगम अपने सभी यात्रियों की "सुगम और सुरक्षित यात्रा” के लिए कटिबद्ध है।