फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM listened to the complaint of the disabled old man after coming out of the office.

Lucknow News: कार्यालय से निकल डीएम ने सुनी दिव्यांग वृद्ध की फरियाद

Fri, 14 Feb 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 14 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
DM listened to the complaint of the disabled old man after coming out of the office.
जनता दर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे वृद्ध की समस्या सुनते डीएम। 
श्रावस्ती। जनता दर्शन में फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग वृद्ध की शिकायत डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने न सिर्फ कार्यालय से बाहर आकर सुनीं बल्कि जल्द निस्तारण का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

इकौना तहसील क्षेत्र के ग्राम मनोहरापुर के मजरा गहिला निवासी धनीराम वृद्ध व दिव्यांग है। बृहस्पतिवार को वह फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जानकारी पर बाहर आए डीएम को वृद्ध ने बताया कि बढ़ती उम्र के कारण ट्राई साइकिल नहीं चला सकता। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने प्रोबेशन अधिकारी को तत्काल वृद्ध को बैटरी ट्राई साइकिल लाकर देने का निर्देश दिया। डीएम की दरियादिली देख वृद्ध की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

जनता दर्शन के दौरान कुल 15 शिकायतें आईं। डीएम ने सभी के निस्तारण का निर्देश विभागाध्यक्षों को दिया। वहीं पुलिस कार्यालय में एसपी घनश्याम चौरसिया के पास 11 शिकायतें आईं। इसमें दो भूमि, दो पारिवारिक विवाद व सात अन्य मामलों से संबंधित थे। जिनके निस्तारण के लिए एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता दर्शन में फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग वृद्ध की शिकायत डीएम ने न सिर्फ कार्यालय से निकल कर सुनीं बल्कि जल्द निस्तारण का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed