फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dm gave necessary instructions for holi festival

होली पर हुड़दंग रोकने को जिला प्रशासन ने कसी कमर, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

Sat, 17 Feb 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Feb 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
dm gave necessary instructions for holi festival
- फोटो : demo

होली पर रंग में भंग डालने की कोशिश करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। संवेदनशील इलाकों में होलिका दहन स्थल का सत्यापन जरूरी होगा। संबंधित एसडीएम इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। विशेष तौर पर रंग खेलने के दिन शुक्रवार (जुमा) को मस्जिदों में अता होने वाली नमाज को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश हैं। इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की अलग-अलग टीमें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


यह निर्देश जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने दिए। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होली की तैयारियों से जुड़ी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि होलिका दहन के दौरान चयनित स्थल को लेकर पक्षकारों के बीच होने वाली तनातनी को रोकने के लिए अभी से निगरानी सुनिश्चित कराएं। एसडीएम अपने क्षेत्र में स्थलीय सर्वे सत्यापन कर होलिका दहन स्थल की रिपोर्ट 25 फरवरी तक उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


जहां भी विवाद की स्थिति हो, प्रशासन इसे पहले सुलझाने का प्रयास करेगा वर्ना नया स्थान चिह्नित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि रंग खेलने के दिन शुक्रवार (जुमा) पड़ने के कारण दोपहर में होने वाली नमाज के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश में करने वाले शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। दोपहर 12 बजे तक ही रंग खेलने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानबूझकर किसी पर भी रंग डालने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने होलिका दहन स्थलों पर पहले से सफाई कराने, पानी की सप्लाई बनाए रखने और लेसा को वहां लटकते तारों को टाइट कर सप्लाई के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश भी दिया। बैठक में एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता, एडीएम सिटी पश्चिम संतोष कुमार वैश्य सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

घायलों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

dm gave necessary instructions for holi festival
अमन में खलल डालने वालों की रोकथाम को गठित शांति व्यवस्था कमेटी की बैठक हर थाना स्तर पर कराई जाए। चिह्नित लोगों की सूची तैयार कर संबंधित मजिस्ट्रेट के जरिए उनके खिलाफ हैवी बांड भरवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। होरियारों के प्रमुख जुलूसों के रूट मार्ग का निरीक्षण कर इनकी चाक-चौबंद सुरक्षा करने को कहा गया है।

होली पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने को एक बड़ी चुनौती मानते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इसकी रोकथाम को जिम्मेदार एफएसडीए की टीम बाजारवार रोस्टर तैयार कर 20 फरवरी से खाद्य सामग्रियों के साथ दूध, खोवा, सब्जी मसाले, खाद्य तेल व वनस्पति घी के नमूना सैंपलिंग की कार्रवाई भी करे। 

होली के हुड़दंग के दौरान घायलों को त्वरित बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सभी जिला स्तरीय अस्पतालों में विशेष इंतजाम सुनिश्चित कराने को कहा गया है। डीएम ने सीएमओ से घायलों की मदद को हेल्प लाइन नंबर संग आरक्षित एंबुलेंस, डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ और दवा अस्पतालों में उपलब्ध बनाए रखने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed