{"_id":"665b7ee71677789e79014c04","slug":"dm-and-sp-inspected-the-counting-site-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105098-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मतगणना स्थल का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मतगणना स्थल का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
Sun, 02 Jun 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम व एसपी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में बन रहे मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए मतदान में जिले की भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में कराई जाएगी। जहां भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग टेबल व अलग-अलग आरओ तथा एआरओ को तैनात किया जाएगा। दोनों मतगणना स्थल पर आने-जाने के लिए रास्ते भी अलग-अलग होंगे। मतगणना के दौरान भीषण गर्मी के कारण मतगणना कार्मिकों, सुरक्षा कर्मियों व मतगणना अभिकर्ताओं सहित अन्य को कोई परेशानी न हो, इसके लिए शनिवार डीएम कृतिका शर्मा ने एसपी घनश्याम चौरसिया के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने तथागत हाल में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर पंखे व कूलर आदि के इंतजाम किए जाएं। साथ ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। निर्देश दिया कि कोई भी मतगणना स्थल पर बिना पास के कदापि प्रवेश न करने पाए। इस दौरान एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम व प्रभारी अधिकारी ईवीएम अरुण कुमार व मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।