{"_id":"e44b701edf894c2c086a05e76ca901b5","slug":"diya-aut-bati-hum-cast-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दिया और बाती...’ की मीनाक्षी, इसलिए नहीं करतीं नए सीरियल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दिया और बाती...’ की मीनाक्षी, इसलिए नहीं करतीं नए सीरियल्स
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 15 Apr 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
धारावाहिक में पारिवारिक माहौल बन गया है। इतना अपनापन हैं कि अब दूसरे धारावाहिक में काम करने के बारे में सोचती ही नहीं।
विज्ञापन
यह कहना है टीवी धारावाहिक ‘दिया और बाती हम’ में मीनाक्षी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी का।
वह सोमवार को धारावाहिक के प्रमोशन के सिलसिले में बाबा सा का रोल करने वाले अशोक लोखंडे के साथ शहर पहुंची थी। अभिनेत्री ने कहा कि चूंकि मैं अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहती।
इसलिए नए धारावाहिकों से फिलहाल दूर हूं। इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए कलाकारों ने धारावाहिक के बारे में बताया।
अशोक लोखंडे ने बताया कि सीरियल की मुख्य किरदार संध्या (दीपिका सिंह) आईपीएस बनने वाली हैं और उसके लिए दुआ मांगने हम लखनऊ आए हैं।