फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diwan decorated to welcome the martyrdom procession, words echoed

Lucknow News: शहीदी यात्रा के स्वागत में सजा दीवान, गूंजे शबद

Thu, 04 Sep 2025 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Diwan decorated to welcome the martyrdom procession, words echoed
असम से लखनऊ पहुंची शहीदी यात्रा के लिए यहियागंज गुरुद्वारा में  बुधवार को कीर्तन हुआ। 

विज्ञापन




लखनऊ। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में असम से आई शहीदी यात्रा के स्वागत के लिए बुधवार को आलमबाग गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया। यहां शबद कीर्तन व कथा का आयोजन किया गया।

यहियागंज गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल सिख गुरुओं श्री गोविंद सिंह साहिब, गुरु तेग बहादुर साहिब और गुरु हरगोबिंद साहिब के शस्त्रों के दर्शन किए। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि यहियागंज गुरुद्वारे में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा बुधवार सुबह नौ बजे आलमबाग गुरुद्वारे में आयोजित समागम में पहुंची।
विज्ञापन


अमृतसर दरबार साहिब के ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह ने गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व और यात्रा के बारे में बताया। गुरुद्वारा यहियागंज में शाम को डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में विशेष दीवान सजाया गया। जगतार सिंह ने शबद कीर्तन से निहाल किया। ज्ञानी परमजीत सिंह जी ने मुख्य सेवादारों को गुरु घर का सत्कार शॉल और सिरोपा भेंट किया। मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि बुधवार को गुरुद्वारा साहिब में सुबह चार से दस बजे तक विशेष दीवान सजेगा। दस बजे शहीदी यात्रा सीतापुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहियागंज गुरुद्वारे में आयोजन के दौरान शाम को कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी पहुंचे। उन्होंने सिख गुरुओं की निशानियों को देखा। इसके साथ ही दरबार में माथा भी टेका। उन्होंने शबद कीर्तन का रसपान भी किया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धाल़ु गुरुद्वारे में थे। उन्होंने लंगर भी छका।

असम से लखनऊ पहुंची शहीदी यात्रा के लिए यहियागंज गुरुद्वारा में  बुधवार को कीर्तन हुआ। 

असम से लखनऊ पहुंची शहीदी यात्रा के लिए यहियागंज गुरुद्वारा में  बुधवार को कीर्तन हुआ। 

असम से लखनऊ पहुंची शहीदी यात्रा के लिए यहियागंज गुरुद्वारा में  बुधवार को कीर्तन हुआ। 

असम से लखनऊ पहुंची शहीदी यात्रा के लिए यहियागंज गुरुद्वारा में  बुधवार को कीर्तन हुआ। 

असम से लखनऊ पहुंची शहीदी यात्रा के लिए यहियागंज गुरुद्वारा में  बुधवार को कीर्तन हुआ। 

असम से लखनऊ पहुंची शहीदी यात्रा के लिए यहियागंज गुरुद्वारा में  बुधवार को कीर्तन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed