फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diwali Effect: Direct flights become five times more expensive, conditions like no room in training

दीपावली इफेक्ट: पांच गुना तक महंगी हुईं डायरेक्ट फ्लाइट, ट्रेनों में नो रूम जैसे हालात, बसों का विकल्प खुला

Sat, 04 Nov 2023 06:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Nov 2023 06:00 AM IST
सार

दीपावली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में दिल्ली व मुंबई से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। एसी बोगियों में यात्रा करने वाले विमानों का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
Diwali Effect: Direct flights become five times more expensive, conditions like no room in training
flight - फोटो : istock

विस्तार

दीपावली करीब आते-आते विमानों के किराये ने उड़ान भर दी है। दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वालों को पर चार से पांच गुना तक अधिक खर्च करना पड़ रहा है। यह स्थिति डायरेक्ट फ्लाइटों की है। कनेक्टिंग फ्लाइटों का किराया तो इससे भी ज्यादा महंगा है।
विज्ञापन


दीपावली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में दिल्ली व मुंबई से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। एसी बोगियों में यात्रा करने वाले विमानों का रुख कर रहे हैं। पर, आसमान छूते किराये से उनके पसीने छूट रहे हैं। दस नवंबर को इंडिगो की सुबह 5:45 बजे लखनऊ के लिए रवाना होने वाली डायरेक्ट फ्लाइट का किराया 12,219 रुपये पहुंच गया है। इंडिगो की ही सुबह 7.55 बजे, शाम 4.30 बजे व शाम 5.30 बजे उड़ान भरने वाले डायरेक्ट फ्लाइट का किराया 14,740 रुपये है। अन्य उड़ानों की भी कमोबेश यही स्थिति है। वहीं 11 नवंबर को रात 11:45 बजे दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट का किराया 20,462 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन


25 हजार पार कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया
मुंबई से सुबह 5:15 बजे व सुबह 11.20 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइटों का किराया 21,512 रुपये पहुंच गया है। कनेक्टिंग फ्लाइटों का किराया 15,761 रुपये से लेकर 25,302 रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि 11 नवंबर को डायरेक्ट फ्लाइटों का किराया 20,462 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम दिनों में दिल्ली का किराया 4000 तो मुंबई का 5000 होता है
विमानों के महंगे किराये की बात की जाए तो दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ानें पांच गुना तक और मुंबई से आने वाली डायरेक्ट फ्लाइटें चार गुना तक महंगी हो गई हैं। आम दिनों में दिल्ली का टिकट चार हजार तो मुंबई का पांच हजार रुपये तक मिल जाता है। पर, इन दिनों इसकी उम्मीद करना भी बेमानी है।

त्योहार पर ट्रेनों में सीटों की मारामारी
 दीपावली मनाने के लिए दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वालों के लिए ट्रेनों की चेयरकार से लेकर एसी बोगियां तक फुल हैं। लंबी वेटिंग से यात्रियों के चेहरे पर मायूसी है। तत्काल कोटे की आस में सुस्त सर्वर अड़ंगे लगा रहा है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की वेटिंग 400 व मुंबई की 372 पार पहुंच चुकी है। दीपावली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाना है। दिल्ली व मुंबई से हजारों की तादाद में यात्री लखनऊ आते हैं। ऐसे में इन जगहों से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 10 व 11 नवंबर को वेटिंग क्रमश: 359, 372, थर्ड एसी में 231 व 227 पहुंच गई है। पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस के स्लीपर में तो इन तारीखों में सीट ही नहीं है। एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस की स्लीपर में 10 व 11 को क्रमश: 145, 133 व थर्ड एसी में 50, रिग्रेट चल रहा है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 144, रिग्रेट, थर्ड एसी में 96, 98 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस व बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस में भी वेटिंग चल रही है। वहीं एलटीटी सीवान स्पेशल ट्रेन की थर्ड एसी इकॉनमी क्लास में भी सीटें खाली नहीं हैं।


 

बसों में अभी है टिकट मिलने की गुंजाइश

Diwali Effect: Direct flights become five times more expensive, conditions like no room in training
बसों में भी त्योहारों में लगेगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

डबलडेकर की चेयरकार में 159 वेटिंग
दूसरी ओर दिल्ली से 10 व 11 नवंबर को लखनऊ आने वाली कॉर्पोरेट   ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में 154 व 90 तथा शताब्दी एक्सप्रेस में 252 व 338 वेटिंग पहुंच गई है। जबकि डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में दस को 159 वेटिंग है, 12 को 797 सीटें खाली हैं। ऐसे ही एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 10 नवंबर को कोई सीट खाली नहीं है जबकि 11 को 97 वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर में 363, 400 व थर्ड एसी में रिग्रेट व 78 वेटिंग है।

धोखेबाज सर्वर ने फिर रुलाया
तत्काल कोटे में ढाई हजार से अधिक सीटें हैं। ऐसे में रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग की मार झेल रहे यात्रियों के लिए तत्काल कोटे की आस है। पर, सुस्त सर्वर के चलते उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। शुक्रवार को तत्काल कोटे के तहत पुणे, मुंबई, सिकंदराबाद, पटना, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू की ट्रेनों की सीटें यात्रियों को नहीं मिल पाईं। स्लीपर व एसी में क्रमशः 278 व 153 सीटें थीं, पर यात्रियों को वेटिंग सीटें ही हाथ लगीं।

130 अतिरिक्त बसें दिल्ली के यात्रियों को देंगी राहत
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम दिल्ली के लिए 130 अतिरिक्त बसें चलाएगा। ये बसें आनंदविहार से कैसरबाग, आलमबाग आदि बस अड्डों तक आएंगी। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed