फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: Diwali and Dhanteras like celebration on Pran Pratishtha in Uttar Pradesh.

UP: राम मंदिर के स्वागत पर 10 हजार करोड़ का बाजार तैयार, दिवाली-धनतेरस जैसी दिख रहीं तैयारियां

Thu, 11 Jan 2024 12:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Jan 2024 12:15 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जनता में भारी उत्साह है। इस मौके पर लोगों ने दिवाली व धनतेरस जैसी तैयारी की है। बाजार में सर्वाधिक मांग राम मंदिर मॉडल की है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Diwali and Dhanteras like celebration on Pran Pratishtha in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

रामोत्सव ने उत्तर प्रदेश में त्योहार का रूप ले लिया है। नवरात्र और धनतेरस की तरह 22 जनवरी के लिए लोगों ने अभी तक करीब 22 हजार वाहनों की डिलीवरी के लिए बुकिंग करायी है, वहीं सोने-चांदी के राम दरबार, सिक्के, राममंदिर की आकृति वाली अंगूठी सहित 78 से ज्यादा उत्पाद बाजार में हैं। राम दरबार के वस्त्र गुजरात से यूपी पहुंच रहे हैं। उसी दिन प्रदेश में करीब 6500 से ज्यादा शादियां होंगी। कुल मिलाकर करीब 10 हजार करोड़ का बाजार तैयार है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इन दिनों सबसे ज्यादा मांग श्रीराम मंदिर मॉडल की है। यह तांबे, पीतल, चांदी, हार्डबोर्ड, लकड़ी के बनाए जा रहे हैं। हस्तशिल्प विभाग के मुताबिक अकेले 15 हजार से ज्यादा हस्तशिल्पी और कारीगर इन मॉडलों को तैयार कर रहे हैं। यूपी रेडीमेड मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज शाह ने बताया कि भगवा रंग से जुड़े वस्त्रों की मांग ज्यादा है। टी शर्ट, कैप, हुडी, शाल से लेकर जैकेट तक की बुकिंग है। उधर खादी के कुर्ते और सदरी की मांग में पांच गुना तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 20-22 जनवरी तक केवल आमंत्रित सदस्य जा सकेंगे अयोध्या, 14 से शुरू होगी नगर बस सेवा

ये भी पढ़ें - 22 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, शिक्षण संस्थाओं में भी अवकाश, आदेश जारी


सबसे ज्यादा फायदा कुम्हारों का है। अभी तक तक करीब दो करोड़ दीये बिक चुके हैं। माटी कला बोर्ड के मुताबिक, 22 जनवरी से पहले तक सभी जिलों के अलावा पड़ोसी जिलों से भी दीयों के आर्डर पेंडिंग है। हाल ये है कि सप्लाई नहीं हो पा रही है। उधर फेडरेशन आफ होटल-रेस्त्रां एंड स्वीट हाउस के पीके गुप्ता के मुताबिक 1.5 लाख किलो से ज्यादा लड्डुओं के एडवांस आर्डर पहले ही आ चुके हैं। इसमें छोटे कस्बे, तहसीलों के आर्डर शामिल नहीं है। फूलों की कीमत भी इस वजह से बढ़ गई है। गेंदा और गुलाब की मांग को देखते हुए पूरे प्रदेश से मंगाया जा रहा है। चूंकि फूलों का अधिक समय तक भंडारण नहीं किया जा सकता इसलिए 19 तारीख से ही 22 की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। 15 के बाद सहालग भी हैं इसलिए 18 से 22 के बीच तीन गुना बुकिंग अभी से हो रही है।

फ्लैक्स के कारोबार पर भी राममंदिर की कृपा हो गई है। फ्लैक्स बाजार के बड़े कारोबारी विनोद कुमार ने बताया कि केवल राम मंदिर से जुड़े आयोजनों, उत्सवों और बधाई के लिए लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा और गोरखपुर से 80 लाख वर्गफुट की बुकिंग हो चुकी है। प्रदेश की बात करें तो अनुमान के मुताबिक कम से कम 3.5 करोड़ वर्गफुट फ्लैक्स की होर्डिंग बिक जाएगी। यूपी सराफा एसोसिएशन और आल इंडिया गोल्ड स्मिथ ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक प्रदेश में राम मंदिर से जुड़े सोना-चांदी की बिक्री कम से कम 400 करोड़ की होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed