फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Divyansh, Aliya, Vamika Patel, Manvi, and Aruna from Lucknow won gold medals.

Lucknow News: लखनऊ के दिव्यांश, आलिया, वामिका पटेल, मानवी और अरुणा ने जीते स्वर्ण

Sat, 01 Aug 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Divyansh, Aliya, Vamika Patel, Manvi, and Aruna from Lucknow won gold medals.
राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते खिलाड़ी।
लखनऊ। शहर के दिव्यांश, आलिया, वामिका पटेल, मानवी और अरुणा कुमारी ने राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पहले दिन स्वर्णिम सफलता हासिल की। चैंपियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के बालक सब जूनियर (16 किग्रा से कम) में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने स्वर्ण व कानपुर के आद्वित वाजपेयी ने रजत पदक जीता। बालिका सब जूनियर (18 किग्रा के कम) में लखनऊ की आलिया ने स्वर्ण व आरोही दुबे ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। बालिका सब जूनियर (16 किग्रा से कम) में लखनऊ की वामिका पटेल ने स्वर्ण जीता। बालिका सब जूनियर (47 किग्रा से कम) में लखनऊ की मानवी सिन्हा ने स्वर्ण, गोरखपुर की दीपशिखा ने रजत एवं अलीगढ़ की अवनी व आगरा की अन्वेषा सिंह ने कांस्य पदक जीते। बालिका सब जूनियर (51 किग्रा से कम) में लखनऊ की अरुणा कुमारी ने स्वर्ण, प्रयागराज की शरण्या द्विवेदी ने रजत एवं लखनऊ की प्राची तिवारी व प्रयागराज की शिवांगी गौतम ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा बालक कैडेट (61 किग्रा से कम) में चंदौली के अमन कुमार चौरसिया ने स्वर्ण जीता व लखनऊ के दैविक सोनी ने रजत पदक जीता। बालक कैडेट (65 किग्रा से कम) में रायबरेली के कुणाल उपाध्याय ने स्वर्ण, लखनऊ के आशुतोष शर्मा ने रजत एवं गाजीपुर के स्वास्तिक कुमार व अनय सिंह ने कांस्य पदक जीते। बालक कैडेट (65 किग्रा से अधिक) में गोरखपुर के विराट प्रताप सिंह ने स्वर्ण, कौशांबी के मयंक कश्यप ने रजत और गाजियाबाद के टी त्यागी व प्रयागराज के शिवम जायसवाल ने कांस्य पदक जीते। बालक सब जूनियर (18 किग्रा से कम) में गोरखपुर के वेदांत पाठक ने स्वर्ण, लखनऊ के विवान सोनी ने रजत एवं बरेली के एलेक्स प्रताप व मुरादाबाद के मयंक कुमार ने कांस्य पदक जीते। इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होेंने सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकानाएं दीं। मौके पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, सचिव राजकुमार ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक शिव कुमार शुक्ला, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed