{"_id":"6a29cea5dce4358c19019e16","slug":"divisional-commissioner-lashes-out-at-the-water-works-department-upon-finding-232-complaints-pending-lucknow-news-c-13-lko1070-1776917-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 232 शिकायतें लंबित मिलने पर जलकल विभाग पर भड़के मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 232 शिकायतें लंबित मिलने पर जलकल विभाग पर भड़के मंडलायुक्त
विज्ञापन
निरीक्षण पर निकले कमिश्नर।
लखनऊ। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को जलकल विभाग के ऐशबाग स्थित महाप्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दूरभाष से प्राप्त 232 शिकायतें सात दिन से अधिक समय से लंबित मिलीं, जबकि सबसे पुरानी शिकायत फरवरी 2025 की पाई गई। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत में यह भी सामने आया कि कुछ मामलों में शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण नहीं हुआ था, जबकि उनकी शिकायतों का निस्तारण दर्शा दिया गया था। इस पर मंडलायुक्त ने फर्जी और कागजी निस्तारण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसके बाद अलीगंज के सेक्टर-एच में निरीक्षण के दौरान कई सीवर लाइन चोक और मैनहोल क्षतिग्रस्त मिले। मंडलायुक्त ने वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी चोक सीवर लाइनों की तत्काल सफाई और जर्जर मैनहोल बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अखबारों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेने के निर्देश
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने जलकल विभाग के निरीक्षण के दौरान समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों में प्रकाशित विभाग से संबंधित खबरों की समीक्षा भी की। उन्होंने महाप्रबंधक जलकल को निर्देश दिए कि मीडिया में प्रकाशित जनहित से जुड़े मामलों का नियमित संज्ञान लें और कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि नागरिक समस्याओं को उजागर करने वाली खबरों पर त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए और उनके समाधान की प्रभावी निगरानी की जाए। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार के साथ आमजन को भी राहत मिलेगी।