फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diversion will be applicable today on Martyrs' Day

Lucknow News: शहीद दिवस पर आज लागू रहेगा डायवर्जन

Fri, 30 Jan 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Diversion will be applicable today on Martyrs' Day
लखनऊ। शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहीद स्मारक पर दीपदान के कार्यक्रम के चलते अपराह्न 3 बजे से यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन



- पक्का पुल, शाहमीना की तरफ से आने वाले वाहन डालीगंज पुल चौराहे से शहीद स्मारक की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डालीगंज पुल चौराहे से बाएं इक्का तांगा स्टैंड से दाएं नदवा बंधा या आईटी की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन


- डालीगंज पुल चौराहे से वाहन दाएं संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था कार्यालय के सामने से जा सकेंगे।
- सुभाष चौराहे से वाहन शहीद स्मारक की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें सुभाष चौराहे से दाएं व बाएं हाेकर जाना पड़ेगा।

- चिरैयाझील तिराहे से वाहन क्लार्क अवध तिराहे, सीडीआरआई तिराहे, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें मोतीमहल तिराहे से बाएं एसबीआई तिराहे, केडी सिंह स्टेडियम तिराहे, सुभाष चौराहे से दाएं व बाएं होकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वास्थ्य भवन चौराहे से सीडीआरआई तिराहा होते हुए शहीद स्मारक की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें स्वास्थ्य भवन चौराहे से दाएं परिवर्तन चौक होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed