फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diversion of traffic because of Bharat Jodo Nyay yatra in Lucknow.

Lucknow: राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर आज डायवर्जन, पुराने लखनऊ के कई इलाकों में बदला ट्रैफिक का रूट

Tue, 20 Feb 2024 02:24 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Feb 2024 02:24 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कारण मंगलवार को ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। जानें, किन रास्तों में किया गया डायवर्जन: 

विज्ञापन
Diversion of traffic because of Bharat Jodo Nyay yatra in Lucknow.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मंगलवार को राजधानी में यातायात बदला रहेगा। पुराने लखनऊ के कई इलाकों में ट्रैफिक का रूट बदला रहेगा। यात्रा रायबरेली से मोहनलालगंज, पीजीआई, उतरेठिया अंडरपास चौराहा, तेलीबाग चौराहा से बाएं बंग्लाबाजार चौराहा, जेल रोड चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहा, लोको चौराहा, केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा, नत्था तिराहा, नाका चौराहा, बांस मंडी चौराहा, कैसरबाग अशोकलाट चौराहा, सुभाष चौराहा, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज पुल चौराहा, शाहमीना तिराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, घंटाघर चौराहा होकर निकलेगी।

विज्ञापन


यहां से कोनेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा, सफेद मस्जिद चौराहा, दुबग्गा तिराहा, बुद्धेश्वर ओवरब्रिज, तिकुनिया तिराहा, पुराना पारा थाना तिराहा, बाराबिरवा चौराहा, पीकेडली तिराहा, कृष्णानगर तिराहा, नीलम फार्मेसी तिराहा, पुरानी चुंगी तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर मोड, शहीद पथ (कानपुर रोड) तिराहा, अमौसी वीआईपी तिराहा, नादरगंज तिराहा, स्कूटर इंडिया चौराहा, जुनाबगंज तिराहा, कटी बगिया तिराहा होकर जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी में वाहनों को प्रतिबंधित मार्ग से भी निकलवाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विपक्षी गठबंधन को सबसे बड़ा झटका: UP में सपा और कांग्रेस के बीच नहीं होगा गठबंधन, दोनों अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, बोले- अपनी पार्टी के लिए काम करूंगा


ऐसी होगी डायवर्जन व्यवस्था
- पक्का पुल चौराहे से इमामबाड़े की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेगा। यह रूमी गेट पुलिस चौकी चौराहे से बाएं चौक चौराहा अथवा कुडियाघाट मोड़ होकर जा सकेगा।

- कोनेश्वर मंदिर चौराहे से घंटाघर की तरफ ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। यह चौक चौराहा होते हुए जा सकेगा।

- कुड़ियाघाट की ओर से घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे। रूमी गेट, नींबू पार्क, चौक चौराहा होकर जाना पड़ेगा।

- छोटा इमामबाड़ा की तरफ से आने वाला यातायात घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेगा। यह तहसीनगंज चौराहा, कोनेश्वर तिराहा, चौक चौराहा होकर जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed