फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   diversion in Lucknow

Lucknow News: चुप ताजिया को लेकर 12 सितंबर को बदला रहेगा यातायात

Wed, 11 Sep 2024 05:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
diversion in Lucknow

विज्ञापन








लखनऊ। चुप ताजिया का जुलूस बृहस्पतिवार को निकाला जाएगा। सुबह छह बजे नाजिम साहब इमामबाड़े से जुलूस शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा से मुड़कर टुड़ियागंज ढाल, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज होते हुए मंसूर नगर तिराहा, रोजा-ए-काजमैन पर पहुंचकर समाप्त होगा। इसके लिए अलग-अलग इलाकों में भोर में चार बजे से ही डायवर्जन लागू कर दिया गया है। जुलूस की समाप्ति तक बदलाव जारी रहेगा।



- मेडिकल क्राॅस (कमला नेहरू) चौराहा से कोई भी वाहन अकबरी गेट, नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। इधर से आने वाले वाहन मेडिकल काॅलेज या कोनेश्वर होकर जाएंगे।



- नक्खास से कोई भी वाहन मेडिकल क्राॅस चौराहा, टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन यहियागंज, रकाबगंज होकर जा सकेगा।

- मेफेयर तिराहा, अकबरी गेट तिराहा से वाहन नक्खास, विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा सकेंगे।



- टुड़ियागंज से वाहन गिरधारीलाल इंटर काॅलेज की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बाजारखाला, लाल माधव तिराहा होकर जाएंगे।

- मंसूरनगर तिराहा से कोई भी वाहन टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा। ये कश्मीरी मोहल्ला होकर जाएंगे।



- रोजा-ए-काजमैन तिराहा से कोई भी वाहन मंसूर नगर तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन हरदोई, कैम्पवेल रोड होकर जाएंगे।

- लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से नक्खास की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये ऐशबाग, नाका होकर जाएंगे।



- रकाबगंज पुल से वाहन यहियागंज, नक्खास की ओर नहीं जा सकेंगे। ये मेडिकल काॅलेज, नाका होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed