फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   diversion in Lucknow for five days during festival read complete traffic police plan here

UP News: त्योहार पर लखनऊ में पांच दिन बड़े पैमाने पर रहेगा डायवर्जन, यहां पढ़ें यातायात पुलिस का पूरा प्लान

Fri, 17 Oct 2025 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 10:34 PM IST
सार

धनतेरस, दिवाली और भाई दूज पर लखनऊ में पांच दिन बड़े पैमाने पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। आगे पढ़ें यातायात पुलिस का पूरा प्लान...

विज्ञापन
diversion in Lucknow for five days during festival read complete traffic police plan here
ट्रैफिक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में त्योहारों के मद्देनजर शनिवार 18 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक शहर में बड़े पैमाने पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है।

विज्ञापन
  1. हैदरगंज/सआदतगंज की ओर से आने वाला थ्री व्हीलर, विक्रम, टैम्पो नक्खास तिराहा से नादान महल रोड होकर यहियागंज, रकाबगंज, पुल होकर अमीनाबाद की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि ये नक्खास तिराहा से सीधे मेडिकल क्रास, मेडिकल कॉलेज चौराहा, शाहमीना तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  2. विज्ञापन
  3. पॉलिटेक्निक चौराहे से भूतनाथ मार्केट की तरफ जाने वाले वाहन भूतनाथ तिराहे से दाहिने मुड़कर नहीं जा सकेंगे। इन्हें भूतनाथ तिराहा से सीधे लेखराज मार्केट चौराहा से दाहिने नीलगिरी चौराहा से दाहिने होकर गंतव्य की ओर जाना होगा।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. कलेवा चौराहा से गार्डेन बेकरी तिराहा से बाएं होकर वाहन भूतनाथ मार्केट नहीं जा सकेंगे। इन्हें गार्डेन बेकरी के सामने से नीलगिरी चौराहा से बाएं लेखराज मार्केट चौराहे से बाएं होकर जाना होगा।
  6. मनोज पांडेय चौराहे से बाएं पत्रकारपुरम की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें दयाल पैराडाइज चौराहे से हुसड़िया चौराहा होकर जाना होगा।
  7. हुसड़िया चौराहे से पत्रकारपुरम चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें सीधे दयाल पैराडाइज चौराहा होकर जाना होगा।
  8. नीलकंठ मोड़ आर्यन रेस्टोरेंट तक कोई वाहन बाजार में नहीं जा सकेगा। आर्यन रेस्टोरेंट से नीलकंठ की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
  9. चारबाग से आने वाले वाहन अटल चौक से बाएं मेफेयर तिराहा, अल्का तिराहा की तरफ जा सकेंगे, परंतु कोई भी वाहन अटल चौक से डीएम आवास के बीच नहीं रुकेगा, यह नो-स्टॉप जोन रहेगा।
  10. लीला सिनेमा रोड से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से बाएं अल्का तिराहा से बाएं हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से दाहिए डनलप तिराहा से सहारा मॉल की तरफ से सकेंगे।
  11. सप्रू मार्ग से डनलप तिराहा से अल्का तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें डनलप तिराहा से बाएं बैंक ऑफ इंडिया होते हुए हजरतगंज एवं दाहिने सहारा मॉल होते हुए शाहजनफ रोड होते हुए जाना होगा।
  12. सिकंदरबाग चौराहे से शाहजनफ रोड होते हुए सहारागंज मोड़ से बाएं डनलप तिराहा, बैंक ऑफ इंडिया होते हुए अल्का तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें सहारागंज मोड़ से सीधे चिरैयाझील होते हुए जाना होगा।
  13. परिवर्तन चौक से हजरतगंज की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा से चिरैयाझील होकर सिकंदरबाग होकर जाना होगा।
  14. परिवर्तन चौक से हजरतगंज बाजार के लिए आने वाले वाहन हिंदी संस्थान से बाएं मुड़कर सरोजनी नायडू पार्क की भूमिगत पार्किंग में पार्क होंगें।
  15. लालबाग चौराहा से मेफेयर तिराहा आने वाले वाहन लालबाग से बाल्मीकि तिराहा (थाना हजरतगंज के सामने से होकर) बाल्मीकि से बाएं मुड़कर केडी सिंह स्टेडियम से आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed