{"_id":"60733990052c070b933c9684","slug":"districts-with-more-than-100-cases-can-impose-nightly-curfew-daily","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोजाना 100 से ज्यादा केस वाले जिले लगा सकते हैं रात्रि कर्फ्यू, आईएमए ने शुरू की हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना 100 से ज्यादा केस वाले जिले लगा सकते हैं रात्रि कर्फ्यू, आईएमए ने शुरू की हेल्पलाइन
Sun, 11 Apr 2021 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:31 PM IST
सार
- सभी सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश
- मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने जारी की गाइडलाइन
विज्ञापन
Night Curfew
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिन जिलों में रोजाना 100 से अधिक केस रिकॉर्ड किए जा रहे हैं या 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां रात्रि कर्फ्यू लगाने पर विचार करने को कहा गया है। रविवार को शासन ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है।
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जारी गाइडलाइन में सभी सरकारी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। औद्यौगिक इकाइयों में भी कोविड हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को मास्क और हैंड ग्लब्स का अनिवार्य इस्तेमाल का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को जागरूक करने को कहा है। मुख्य सचिव ने लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, आगरा, झांसी, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, आजमगढ़, पं दीन दयाल नगर, अयोध्या, बस्ती, मुरादाबाद और अलीगढ़ के अधिकारियों से कोविड संक्रमण को रोकने के लिए की गई प्रतिदिन की व्यवस्था की रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा है।

कोरोना : आईएमए ने शुरू की हेल्पलाइन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की लखनऊ शाखा कोरोना को देखते हुए जनता के लिए पिछले वर्ष की तरह हेल्पलाइन शुरू की है। लोग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हेल्पलाइन पर चिकित्सकों से सलाह ले सकेंगे।
यह जानकारी आईएमए की अध्यक्ष डॉ. रमा श्रीवास्तव व सचिव डॉ. जेडी रावत ने दी। हेल्पलाइन जारी करने का उद्देश्य कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता और भ्रांतियों को दूर करना है। लोगों के सवालों का जवाब और उन्हें मेडिकल सलाह देना है। हेल्पलाइन में 11 चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया है, जिनका नाम व फोन नंबर निम्न है।
- डॉ. आशुतोष शर्मा - 8418930911
- डॉ. नईम अहमद शेख - 9616633000
- डॉ. प्रज्ञा खन्ना - 7311148300
- डॉ. शाश्वत विद्याधर - 9532993071
- डॉ. अंकित कटियार - 8808901755
- डॉ. अनामिका पाण्डेय - 7234044555
- डॉ. उत्कर्ष बंसल - 9453450145
- डॉ. मोहिता भूषण - 9670966888
- डॉ. यशपाल सिंह - 8601260267
- डॉ प्रांजल अग्रवाल - 9415023972
- डॉ. पी.के. गुप्ता - 9415541789