{"_id":"5f60560f8ebc3efbae3121e6","slug":"district-panchayat-member-deepak-tiwari-dies-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी का कोरोना से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी का कोरोना से निधन
Tue, 15 Sep 2020 11:20 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर के भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह कोरोना से पीड़ित थे। दीपक भीटी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
36 वर्षीय दीपक ने 2 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच करवाई थी। कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज सददपुर में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार सुबह बीमारी से उनका निधन हो गया। दीपक भीटी तहसील के पहुंती गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
वह अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटी व एक बेटे को छोड़ गए हैं। निधन की खबर फैलते ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। जिले के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अंबेडकरनगर में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 24 पहुंच गई है।