फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District Magistrates who are not performing should be removed says Yogi Adityanath.

काम न करने वाले जिलाधिकारियों को फील्ड से हटाएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 14 Nov 2019 12:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Nov 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
District Magistrates who are not performing should be removed says Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काम नहीं करने वाले जिलाधिकारियों को फील्ड से हटाने और अगर उनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है तो अनिवार्य सेवानिवृत्ति देकर घर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार शाम लोक भवन में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण की समीक्षा के दौरान परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर के परियोजना प्रबंधकों को अपनी साइट पर ही रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये तीनों परियोजनाएं उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की लाइफ लाइन बनेंगी। इनके ऑडिट में किसी भी तरह की कमी पाई जाने पर परियोजना प्रबंधक की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में जमीन अधिग्रहण में देरी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


100 करोड़ से ऊपर की परियोजना की सीएम खुद करेंगे समीक्षा
योगी ने सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को नजर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं की समीक्षा हर महीने वह खुद करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव आरके तिवारी को 50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की हर 15 दिन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में शुरू कराएं आरओबी, फ्लाई ओवर निर्माण

मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के तहत डेढ़ महीने में सभी पुल, पुलिया और आरओबी के साथ फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरओबी के निर्माण में तेजी लाने के लिए रेल मंत्रालय से बातचीत की जाए।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर जल्द काम शुरू करें
मुख्यमंत्री ने मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे की परियोजना पर तत्काल मंजूरी लेकर काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सप्रेस-वे से संबंधित अधिसूचना जारी कर इन क्षेत्रों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर तत्काल रोक लगाने को कहा।

परंपरागत उद्योगों को डिफेंस कॉरिडोर में शामिल करें
मुख्यमंत्री ने कानपुर और आगरा में लेदर से जुड़े उद्यम को डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परंपरागत उद्योगों से जुड़े उद्यमियों और कॉरिडोर के आसपास के उद्योगों को इस परियोजना से जोड़ा जाए। बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी और सूचना निदेशक शिशिर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed