{"_id":"5cc5b876bdec22074b0a7c3e","slug":"district-magistrate-orders-to-change-the-timiming-of-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से बच्चों को मिलेगी राहत, डीएम लखनऊ ने स्कूलों का समय बदलने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से बच्चों को मिलेगी राहत, डीएम लखनऊ ने स्कूलों का समय बदलने का दिया निर्देश
Sun, 28 Apr 2019 07:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के तापमान से लगातार भीषण गर्मी झेल रहे राजधानी लखनऊ के स्कूली बच्चों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्मी के प्रकोप से जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं इसलिए सभी सरकारी और समस्त बोर्ड के सभी प्राइवेट व एडेड विद्यालयों के समय में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार 30 अप्रैल से कक्षा 10 तक के बच्चों की छुट्टी दोपहर 12 बजे तक करने और कक्षा 11 व 12 के बच्चों की छुट्टी दोपहर एक बजे तक करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूल कालेजों में इस दौरान 10वीं कक्षा तक स्कूल लगने का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा जबकि निजी व एडेड स्कूल संचालकों को स्कूल लगने का समय स्वयं निर्धारित करने लेकिन कक्षा 10 तक की छुट्टी अनिवार्य तौर से दोपहर 12 बजे और कक्षा 11 व 12 की छु्ट्टी दोपहर एक बजे तक करने को कहा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश तक सभी स्कूल कालेजों में संचालन की समय सारिणी इसी निर्देश के अनुसार रहेगी। इसमें किसी भी तरह की अनदेखी बरतने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ प्रशासन सख्त दंडात्मक कार्रवाई करेगा।