{"_id":"61ebf46c7cde38497426af4a","slug":"district-magistrate-of-three-districts-will-be-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : चुनाव आयोग ने फिरोजाबाद, बरेली, कानपुर नगर के डीएम और फिरोजाबाद व कौशांबी के एसपी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : चुनाव आयोग ने फिरोजाबाद, बरेली, कानपुर नगर के डीएम और फिरोजाबाद व कौशांबी के एसपी बदले
Sat, 22 Jan 2022 11:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:33 PM IST
सार
चुनाव आयोग ने बरेली, फिरोजबाद व कानपुर नगर के जिलाधिकारियों व फिरोजाबाद व कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने शनिवार को तीन जिलों के डीएम और दो जिलों के एसपी को हटा दिया है। आयोग ने बरेली, कानपुर नगर और फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों को हटाकर वहां नये अधिकारियों की तैनाती भी कर दिया है। इसी प्रकार फिरोजाबाद और कौशांबी के एसपी को भी हटाकर वहां नये कप्तान की तैनाती की है। चुनाव आयोग द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से प्रदेश की नौकरशाही में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
दरअसल आयोग द्वारा अधिकारियों को हटाने के पहले इस फैसले की किसी को भनक तक नहीं लगी। आयोग ने शनिवार को सीधी कार्रवाई करते हुए तीनों जिले के डीएम और दो एसपी को हटाने और नये अधिकारियों की तैनाती कर तत्काल कार्यभार संभालने का फरमान जारी कर दिया है। जिसे प्रदेश के अधिकारी सकते में हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कानपुर नगर में नेहा शर्मा को जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि सूर्यपाल गंगवार को फि रोजाबाद और शिवाकांत द्विवेदी को बरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह फिरोजाबाद के एसपी रहे अशोक कुमार को हटाकर वहां पर आशीष तिवारी की तैनात किया गया है। आशीष अब तक विशेष सुरक्षा बल के एसपी थे। जबकि एसटीएफ में तैनात एसपी हेमराज मीणा को कौशांबी का एसपी बनाया गया है। यहां पर अब तक राधेश्याम इस पद पर तैनात थे।
विज्ञापन