फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District magistrate of three districts will be removed.

यूपी : चुनाव आयोग ने फिरोजाबाद, बरेली, कानपुर नगर के डीएम और फिरोजाबाद व कौशांबी के एसपी बदले

Sat, 22 Jan 2022 11:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Jan 2022 11:33 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने बरेली, फिरोजबाद व कानपुर नगर के जिलाधिकारियों व फिरोजाबाद व कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है।

विज्ञापन
District magistrate of three districts will be removed.
- फोटो : social media

विस्तार

चुनाव आयोग ने शनिवार को तीन जिलों के डीएम और दो जिलों के एसपी को हटा दिया है। आयोग ने बरेली, कानपुर नगर और फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों को हटाकर वहां नये अधिकारियों की तैनाती भी कर दिया है। इसी प्रकार फिरोजाबाद और कौशांबी के एसपी को भी हटाकर वहां नये कप्तान की तैनाती की है। चुनाव आयोग द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से प्रदेश की नौकरशाही में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


दरअसल आयोग द्वारा अधिकारियों को हटाने के पहले इस फैसले की किसी को भनक तक नहीं लगी। आयोग ने शनिवार को सीधी कार्रवाई करते हुए तीनों जिले के डीएम और दो एसपी को हटाने और नये अधिकारियों की तैनाती कर तत्काल कार्यभार संभालने का फरमान जारी कर दिया है। जिसे प्रदेश के अधिकारी सकते में हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कानपुर नगर में नेहा शर्मा को जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि सूर्यपाल गंगवार को फि रोजाबाद और शिवाकांत द्विवेदी को बरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह फिरोजाबाद के एसपी रहे अशोक कुमार को हटाकर वहां पर आशीष तिवारी की तैनात किया गया है। आशीष अब तक विशेष सुरक्षा बल के एसपी थे। जबकि एसटीएफ  में तैनात एसपी हेमराज मीणा को कौशांबी का एसपी बनाया गया है। यहां पर अब तक राधेश्याम इस पद पर तैनात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed