Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District-level Science Exhibition at Government Jubilee Inter College

Lucknow News: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी

Wed, 18 Nov 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
District-level Science Exhibition at Government Jubilee Inter College
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 
लखनऊ। धान की भूसी से बनी चप्पल, स्याही खत्म होने के बाद पौधा उगाने वाला पेन और पराली से कमाई का रास्ता। ये किसी वैज्ञानिक की प्रयोगशाला के उत्पाद नहीं, बल्कि स्कूली बच्चों की कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच के नमूने हैं। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ऐसे मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश की गई। किसी ने पर्यावरण संरक्षण का रास्ता दिखाया तो किसी ने खेती, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़े नवाचार पेश किए। राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के इन मॉडलों में गांवों की खुशहाली से लेकर स्मार्ट शहर की परिकल्पना तक नजर आई। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के नवाचारों की जानकारी ली। इस मौके पर विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजकीय अमेठिया सलेमपुर, काकोरी की कक्षा 10 की छात्रा खुशी ने धान की भूसी से पर्यावरण अनुकूल चप्पल तैयार की। इसकी खासियत है कि इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। कृषि अपशिष्ट से उपयोगी वस्तु बनाने की यह कोशिश कचरे के बेहतर इस्तेमाल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है।
विज्ञापन

जगत नारायण रोड सि्थत तालीम गाहे इंटर कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा फलक ने रद्दी कागज से पर्यावरण अनुकूल पेन बनाया है। इसके पिछले हिस्से में पौधों के बीज लगाए गए हैं। स्याही खत्म होने के बाद पेन को मिट्टी में डालने पर बीज से पौधा उग सकता है। यानी इस्तेमाल के बाद बेकार होने वाला पेन भी हरियाली बढ़ाने का माध्यम बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादशाह नगर सि्थत आर्य कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा तन्वी ने गांवों को स्वच्छ, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का मॉडल पेश किया। इसमें कचरा प्रबंधन, तालाबों के संरक्षण और उन्नत खेती के तरीकों को दर्शाया गया है। मॉडल के जरिये गांवों की समस्याओं के समाधान और खुशहाली के रास्ते बताए गए हैं।
राजकीय हाईस्कूल टिकरी, बीकेटी के कक्षा नौ के छात्र आदेश और आदित्य ने सोलर फूड ड्रायर बनाया। यह सौर ऊर्जा से फल, सब्जियां, अनाज, मसाले और जड़ी-बूटियों की नमी सुखाने की व्यवस्था दर्शाता है। इससे खाद्य सामग्री को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और बर्बादी कम करने में मदद मिल सकती है।
राजकीय हाईस्कूल अमेठिया सलेमपुर, काकोरी के कक्षा 10 के छात्र मो. अरशद ने ''माई डीएनए, माई मेडिसिन'' मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें बताया गया कि हर व्यक्ति की आनुवंशिक संरचना अलग होती है। ऐसे में एक ही बीमारी से पीड़ित सभी मरीजों को समान दवा देने के बजाय डीएनए के आधार पर दवा और उपचार तय करने की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा आठ की छात्रा श्रद्धा ने फ्लड वॉटर मैनेजमेंट का मॉडल बनाया। इसमें बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने और अतिरिक्त पानी का बेहतर इस्तेमाल करने का तरीका दिखाया गया है। सही प्रबंधन से इस पानी का इस्तेमाल सिंचाई, बिजली उत्पादन और जलापूर्ति में किया जा सकता है।
राजकीय हाईस्कूल परेहटा, मोहनलालगंज की कक्षा नौ की छात्राओं महिमा और नैंसी ने पराली के बेहतर इस्तेमाल का मॉडल पेश किया। इसमें फसल अवशेष जलाने के बजाय उनसे पशुओं का चारा, जैविक खाद और अन्य उपयोगी वस्तुएं बनाने का सुझाव दिया गया है। इससे पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को कम करने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।
जगत नारायण रोड सि्थत राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र सौरभ कुमार ने नदी प्रदूषण रोकने का मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें पुल के नीचे और नदी के कुछ हिस्सों में जाल लगाने का सुझाव दिया गया है, ताकि नदी में फेंका जाने वाला कचरा रोका जा सके। साथ ही पुल से नदी में कूदने जैसी घटनाओं को रोकने में भी इस व्यवस्था की संभावित उपयोगिता बताई गई है।

बाल निकुंज, पलटन छावनी की कक्षा नौ की छात्राओं आस्था, प्रतिज्ञा और सृष्टि ने स्मार्ट रिस्पांस रूट मॉडल बनाया। इसमें ऐसी व्यवस्था दिखाई गई है, जिससे सड़क के किसी मोड़ पर सामने से वाहन आने की स्थिति में चालकों को पहले ही अलर्ट संदेश मिल सके। इससे आमने-सामने की टक्कर और सड़क हादसों की आशंका कम करने में मदद मिल सकती है। हजरतगंज सि्थत कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा आराध्या साहू ने वाटर लीक डिटेक्टर बनाया। इसकी मदद से जमीन या दीवार के भीतर बिछी पानी की पाइपलाइन में रिसाव का पता लगाया जा सकता है। पाइप से पानी की बूंद-बूंद रिसने पर भी यह यंत्र खराबी की जगह पहचानने में मदद करेगा। इससे पानी की बर्बादी रोकने में सहायता मिल सकती है। मोहिबुल्लापुर बाल निकुंज की कक्षा 12 की छात्राओं अर्चिता, वैष्णवी और अंशिका ने स्मार्ट एआई आधारित गुणवत्ता निगरानी प्रणाली विकसित की। इसमें सेंसर, कैमरा और आंकड़ों के विश्लेषण से शहरी सेवाओं और पर्यावरण की वास्तविक समय में निगरानी की व्यवस्था दिखाई गई है। यह प्रणाली शहर को अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बनाने में मददगार हो सकती है। इसके जरिये पर्यावरण की स्थिति पर नजर रखने के साथ सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अलर्ट संदेश भी भेजे जा सकते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed