फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District hospital employee got beaten in Amethi.

Amethi: घायल को मृतक घोषित करने पर चिकित्सक व फार्मासिस्ट को पीटा, जिलाधिकारी से मिलेंगे कर्मचारी

Thu, 22 Feb 2024 01:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Feb 2024 01:55 PM IST
सार

अमेठी के जिला अस्पताल में घायल को मृतक घोषित करने पर लोगों को चिकित्सक व फार्मासिस्ट को पीटा। मामले से नाराज कर्मचारी जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
District hospital employee got beaten in Amethi.
जिलाधिकारी से मिलेंगे कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल लाए गए सड़क हादसे के घायल को मृत घोषित करते ही हंगामा मच गया साथ आए लोगों ने चिकित्सक व फार्मासिस्ट के साथ मारपीट की। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों ने बैठक कर रणनीति तय की। 

विज्ञापन


बुधवार की रात सड़क हादसे में पवन कुमार (30) निवासी ग्राम संभई थाना जामो घायल हो गए। उन्हें रात में जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इमरजेंसी कक्ष में घुसकर चिकित्सक व फार्मासिस्ट की पिटाई शुरू कर दी। तोड़फोड़ भी की गई। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी पुलिस को दी गई जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हंगामा कर रहे लोग भाग निकले। रात में ही घटना की जानकारी प्रशासनिक अफसरों को दी गई। सुबह अस्पताल खुलने के बाद इसकी जानकारी अन्य कर्मियों को हुई। ऐसे में कर्मियों ने बैठक कर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में दोपहर दो बजे चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल डीएम व एसपी से मिलेगा। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी जा रही है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। एसपी से बात की गई है। सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed